*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर10जुलाई26*बर्रा तमंचा सटाने के प्रकरण में नया मोड़, ‘तमंचा’ बताया गया एयरगन; मानसिक बीमारी के दावे और नए आरोपों में उलझी जांच*
कानपुर नगर*बर्रा थाना क्षेत्र के चर्चित छेड़छाड़ और कथित तमंचा दिखाकर धमकी देने के मामले में जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस ने 13 वर्षीय आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट तैयार कर विधिक राय के लिए भेज दी है।*
*वहीं आरोपी पक्ष ने किशोर को मानसिक रूप से मंद बताते हुए वर्षों से चल रहे इलाज के दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। दूसरी ओर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में जिस हथियार को पहले तमंचा बताया गया था, उसे विवेचक ने एयरगन बताया है, जिसे तकनीकी परीक्षण के लिए पुलिस लाइन की आर्मरी भेजा जा रहा है। डीसीपी दक्षिण के अनुसार आरोपी किशोर की मानसिक स्थिति, चिकित्सकीय रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की भी गहन जांच की जा रही है।*
*इधर बच्ची के पिता पर दर्ज मुकदमे और विवेचक द्वारा एयरगन बताने के बाद मामला और अधिक विवादित हो गया है। एक पक्ष का आरोप है कि अब बच्ची की मां लगातार नए-नए आरोप लगाकर आरोपी पक्ष को घेरने और पिता के खिलाफ दर्ज मुकदमे से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही हैं।*
*ऐसे में अब पूरे मामले पर क्षेत्रीय जनता की नजर इस बात पर है कि पुलिस निष्पक्ष, साक्ष्य-आधारित और पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाए, ताकि न किसी निर्दोष को फंसाया जाए और न ही किसी दोषी को कानून से बचने का मौका मिले।*

More Stories
हल्द्वानी11जुलाई26*जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 4 को किया जिला बदर*
कानपुर नगर11जुलाई26*शिवराजपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन की ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत,,
महोबा11जुलाई26*मुठभेड़ में चोरी की घटना का अनावरण:-अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार, एक घायल.