ब्रेकिंग न्यूज़
कानपुर नगर से रेशमा बेगम की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर09जून24* कल्याणपुर में लुटेरों के हैं हौसले बुलंद, सड़क चलते देते हैं लूटपाट की घटना को अंजाम
कानपुर नगर के शहर में कल्याणपुर में दिखाई पड़ा चैन लुटेरो का आतंक एडीसीपी पश्चिम ने दी मामले की जानकारी जी हां आपको बता दें कि पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वविद्यालय के सामने बाइक पर जा रहे परिवार के साथ हुई चेन स्नेचिंग का है जानकारी के मुताबिक पनकी रोड आवास विकास तीन निवासी सज्जन खान अपनी पत्नी सादिया और दोनों बेटियों जेबा और हदिया खान के साथ बाबू पुरवा स्थित अपने ससुराल से वापस स्कूटी से घर जा रहे थे। विश्वविद्यालय के सामने पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने उनपर झपट्टा मारकर उनकी पत्नी का पर्स और चेन छीन लिया। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिसके चलते पत्नी सादिया खान की आंखों में उनका चश्मा घुस गया। साथ ही सिर के बाएं हिस्से में गंभीर चोट है मौके पर पहुंचे पेट्रोल पंप कर्मियों ने गंभीर हालत में घायल महिला को रामा मेडिकल ले गए जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। पर इन लुटेरों के आए दिन हौसले बुलंद होते जा रहे हैं अब देखना यह होगा कि कल्याणपुर पुलिस इस मामले को किस प्रकार से संज्ञान में लेती है
More Stories
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन