कानपुर नगर09जनवरी25*नए मण्डलायुक्त ने कानपुर मण्डल का पदभार ग्रहण किया।
कानपुर नगर से सुनील त्रिपाठी की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
आज आई0ए0एस0 के0 विजेयेंद्र पांडियन ने कानपुर मण्डल के मण्डलायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व मण्डलायुक्त, कानपुर मण्डल अमित गुप्ता से कार्यभार लिया। इस अवसर पर श्री पांडियन को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। 2008 बैच के आई0ए0एस0 अफसर के0 विजेयेंद्र पांडियन आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के पद पर भी कार्यरत हैं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जन कल्याणकारी नीतियों को धरातल पर लाना है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ-साथ समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कानपुर वर्षों से बड़ी औद्योगिक नगरी व उत्तर भारत का मैनचेस्टर रहा है, यही इसकी विशेष पहचान है। इसकी पहचान को अक्षुण्ण बनाये रखने का प्रयास किया जायेगा।
———————–
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*