कानपुर नगर08मई2024*साहू समाज की बैठक में भाजपा को जिताने के लिया संकल्प*
कानपुर । साहू समाज की एक बैठक माथुर वैश्य धर्मशाला रायपुरवा में आयोजित हुई । भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के बैनर तले हुई इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई । पार्षद विकास साहू की ओर से अयोजित बैठक में भाजपा कानपुर लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस दौरान कहा गया की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के कुल गौरव है । आज मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति के मार्ग पर है । कानपुर में मोदी जी के दूत बनकर रमेश अवस्थी आए हैं । बैठक में भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया गया । इस दौरान संकल्प लिया गया कि ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान कराकर रमेश अवस्थी जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत किया जाएगा । भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने वोट की अपील की साथ ही चुनाव जीतने के बाद कानपुर के चहुमुखी विकास करने का वादा किया । बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत साहू ने ने और संचालन कानपुर जिला अध्यक्ष नरेश साहू ने किया । इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश अवस्थी , कानपुर नगर निगम के उप सभापति सन्तोष साहू , डॉ राम आसरे साहू , विजयलक्ष्मी साहू , श्यामलाल साहू , शिवनाथ साहू , रामबली साहू , धनपत साहू ,डॉक्टर पंकज प्रभात , राजेश साहू , विक्की साहू , दिनेश राठौर , राकेश साहू , रिंकू साहू ,, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*