कानपुर।
कानपुर नगर08अक्टूबर23 *कृषि उत्पादन आयुक्त ने किया किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन,
तीन दिवसीय किसान मेले का सीएसए में हुआ आगाज़*
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन आज रविवार को कृषि उत्पादन आयुक्त डा. मनोज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त ने सभी स्टालों पर भ्रमण किया तथा विभिन्न स्टालों के द्वारा प्रदर्शित नवीनतम कृषि तकनीक को भी देखा और वैज्ञानिकों से कृषि तकनीकी से संबंधित प्रश्न भी किए। कृषि उत्पादन आयुक्त ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 में देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन 315.72 मिलियन टन है तथा प्रदेश में 56.11 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ है जो कि देश के कुल उत्पादन का लगभग 17.72% है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय 450 एफपीओ संचालित हैं। उन्होंने किसान भाइयों से अपील कि वे कृषि वैज्ञानिकों से नवीनतम कृषि तकनीकी हेतु जुड़े रहे। इस अवसर पर रशियन कृषि काउंसलर डॉक्टर कांस्टेंटिन ने अपने संबोधन में सभी को धन्यवाद दिया तथा उन्होंने इंडिया रसिया के साथ मधुर संबंधों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सीएसए में उन्होंने जिस भी प्रयोगशाला का भ्रमण किया है बहुत ही अच्छे शोध हो रहे ।वह शीघ्र ही एम ओ यू भी करेंगे।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में किसानों से कहा कि इस तीन दिवसीय किसान मेले में नवीनतम कृषि तकनीक का ज्ञानार्जन आवश्यक करें। उन्होंने कहा कि कृषक मेले का आयोजन इसलिए भी किया जाता है कि किसानों को नवीन कृषि बीजों के साथ-साथ कृषि तकनीकी भी मिल सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा किसानों को बीज किट भी वितरण किए गए तथा विश्वविद्यालय द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन किया गया। दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल में भी वितरित की गई। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्टर संजय सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया। आईसीएआर अटारी कानपुर के निदेशक डॉक्टर एस के दुबे ने किसानों से कहा कि वे कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े रहे प्रत्येक जनपद में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार कि राज्य मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती प्रतिभा शुक्ला वारसी,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमलावती जी, कानपुर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय भी उपस्थित रही।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर नौशाद खान ने किया। जबकि अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी निदेशक, विभाग अध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*