कानपुर नगर04अप्रैल24*अलविदा जुमा व आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त, द्वारा मीटिंग की गयी।
दिनाँक 04.04.2024 को पुलिस उपायुक्त, पश्चिम श्री विजय ढुल के द्वारा अलविदा जुमा व आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर के सम्बन्ध में मुस्लिम धर्म गुरूओं व इमामों के साथ वैठक की गयी। नमाजियों से सड़क व सार्वजनिक स्थानो पर नमाज अता न करने की अपील की गयी। साथ ही लोंगो को ईद के त्यौहार को सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। महोदय द्वारा त्यौहार में होने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानो पर सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन की मदद से सतर्क निगरानी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर व पश्चिम जोन के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।

More Stories
हल्द्वानी8मई26*हल्द्वानी में मोटर ट्रेनिंग स्कूलों में छापे से मचा हड़कंप*
पूर्णिया बिहार7मई26*राजधानी सर्कस में महिलाओं के जोखिम भरे करतबों से गुलज़ार हुई पूर्णिया,
हल्द्वानी8मई26*चंपावत दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस का हमला,भाजपा सिर्फ जुमलों की पार्टी