कानपुर नगर 4जनवरी 26*शिवराजपुर नेवादा टोल प्लाजा पर कर्मियों ने वाहनों में रिफ्लेक्टिव लगाकर जागरूक किया
कानपुर/बिल्हौर/ कानपुर अलीगढ़ नेशनल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव (पीआईयू कानपुर) के निर्देश पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के द्वारा कानपुर-बिठूर हाईवे नेवादा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के नियम बताए गया।कार्यक्रम का मुख्य संदेश सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना,सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। एनएचएआई कर्मियों ने 20 बाइक 10 ट्रैक्टर ट्राली गाड़ियों में रिफ्लेक्टिव टेप चिपकाकर उनको सड़क सुरक्षा के नियम बताए है।कर्मियों ने कहा कि घने कोहरे में गाड़ियों को जल्दबाजी में ओवरटेक न करे जिससे सड़क दुर्घटनाओं जैसी समस्या नहीं होगी। एनएचएआई कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकार यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।सेफ्टी ऑफिसर संदीप तोमर जी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। तेज गति, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट सड़क वाहन चलाना दुर्घटनाओं में मौत का मुख्य कारण है। नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिन्हा,संदीप तोमर भास्कर ,आदित्य मिश्रा, नौशाद, प्रशान्त आदि कर्मियों साथ राहगीर मौजूद रहे।

More Stories
बांदा10अप्रैल 26 में कांग्रेसियों ने असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला फूंका*
कानपुर नगर 10अप्रैल 26*भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आवाहन पर आन्दोलनात्मक कार्यक्रम
कौशाम्बी 10 अप्रैल 2*कशिया पूर्व ग्राम में चौपाल लगाकर उपजिलाधिकारी ने सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं*