*कानपुर नगर, दिनांक 25 मार्च, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर नगर 25 मार्च*जनपद के पी०आर०डी० जवान विभागीय आनलाइन पोर्टल पर डाटा फीडिंग कराये।
जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी श्रीमती आरती जायसवाल ने बतया कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद के समस्त पी०आर०डी० जवानों को सूचित किया जाता है कि जनपद के पी०आर०डी० जवानो की विभागीय आनलाइन पोर्टल पर डाटा फीडिंग की कार्यवाही की जा रही है। जिसके बाद में डयूटी प्रदान की जाती है। जनपद के समस्त वैधरूप से प्रारम्भिक प्रशिक्षण प्राप्त पी०आर०डी० जवान जिन्होने अभी तक विभागीय आनलाइन पोर्टल पर डाटा फीड नहीं कराया है उन्हे अन्तिम अवसर देते हुये 31 मार्च, 2023 तक समय दिया जाता है। उक्त सभी अवशेष जवान कार्यालय में आकर अपने समस्त वांछित अभिलेख उपलब्ध कराते हुये अपना आवेदन पत्र भरकर डाटा फीड करा लें। महानिदेशालय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के आदेशों के क्रम में 31 मार्च, 2023 के उपरान्त उनके आवेदन पत्रो पर विचार नहीं किया जायेगा।
———————-

More Stories
बांदा 7 अगस्त 26*नाले में आठ किमी दूर मिला डूबे युवक का शव*
रीवा7अगस्त2026*डी-मार्ट से 1.29 लाख रुपये का गोवर्धन घी जब्त*
जालौन7अगस्त26*चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर शेयर करता था अश्लील कंटेंट-