कानपुर नगर 20/11/25*कमरे में सो रहे चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत*
थाना पनकी के क्षेत्र चौकी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित डी 58 साइड नंबर 2 इंडस्ट्रियल एरिया में ऑयल सीड्स कंपनी के परिसर में एक कमरे में सो रहे कर्मचारी चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में फैली दहशत ऑयल सीड्स कंपनी में काम करने वाले चार मजदूर कर्मचारी अपनी ड्यूटी समाप्त करने के उपरांत खाना खा कर रात में बिस्तर लगाकर सो गए सोते समय 1.अमित वर्मा पुत्र अयोध्या वर्मा उम्र 32 वर्ष 2. संजू सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह उम्र 22 वर्ष 3. राहुल सिंह पुत्र लाखन सिंह उम्र 23 वर्ष 4. दाऊद अंसारी पुत्र आसीन अंसारी उम्र 28 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम तौकलपुर पोस्ट मुसहरी थाना तरकुलवा जनपद देवरिया की मृत्यु अवस्था में एक बंद कमरे में पाए गए हैं कमरा अंदर से बंद होने के कारण बाहर कोई हलचल नहीं थी कंपनी में लोग काम करने वाले साथी कर्मचारियों द्वारा जब देखा गया कि आज उक्त लोग नजर नहीं आ रहे हैं । समय काफी हो गया जा कर देखा जहां कमरा अंदर से बंद मिला कोई आवाज न आने के कारण पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा देखा गया कि उक्त लोग बंद कमरे में सोने की अवस्था में लेटे हुए हैं पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया अंदर पाया गया कि जिसमें एक तसले में कोयला जलता हुआ मिला जिनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में माना जा रहा है कारण रहा उक्त लोग अपने बिस्तर में कंबल सहित लेटे हुए हैं फिर भी तसले में आग जलाकर सोना संदिग्ध माना जा रहा है कारण है कि अभी इतनी सर्दी नहीं पड़ रही है जिससे आग जलाकर सोया जा सके मौके पर कमरे को सुरक्षित कर दिया गया है फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया जिससे घटना का खुलासा हो सकेगा घटना स्थल पर पहुंचे कमिश्नर रघुवीर लाल के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी घटना का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । पुलिस अधिकारियों द्वारा बयान दिया गया पोस्टमार्टम होने के उपरांत ही घटना का सही पता चल सकेगा जिसके आधार पर कार्रवाई की जा सकेगी फैक्ट्री एरिया में चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया जानकारी करने के लिए लोग मौके पर पहुंचने लगे बवाल की आशंका को लेकर पुलिस सतर्क हो गई और सुरक्षा व्यवस्था कर माहौल को शांत कराया गया कंपनी में मृत पाए गए चार लोगों को तत्काल पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया ।
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित