कानपुर नगर 15 मई *पनकी पुलिस के सत्यापन अभियान में संदिग्ध बांग्लादेशी- रोहिंग्या नहीं मिलने की रिपोर्ट*
कानपुर नगर से महेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की पहचान के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया इस अभियान में प्रमुख रूप से उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की गई थाना पुलिस टीम में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट सहित चौकी प्रभारी पनकी मंदिर धाम व एमआईजी पुलिस बल के साथ स्थानीय खुफिया इकाई के अधिकारी भी मौजूद रहे जो थाना क्षेत्र पनकी कटरा, पनकी मंदिर, क्षेत्र पनकी नहर, बरगदिया पुरवा, शाहपुर, समेत आसपास की झुग्गी झोपड़ियां और अस्थाई बस्तियों में रह रहे लोगों का सत्यापन किया गया सत्यापन के दौरान उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड, अन्य पहचान पत्रों की जांच कर उनका रिकॉर्ड से देखकर मिलान किया गया साथ ही आसपास में रहने वाले लोगों से क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या लोगों की शिनाख्त के लिए पूछताछ की गई इस अभियान का नेतृत्व मनोज कुमार सिंह एसीपी पनकी द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने एवं अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाते रहेंगे जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था सही बनाई रखी जा सके और थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले संदिग्ध रोगों की पहचान की जा सकेगी इस अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध बांग्लादेशी – रोहिंग्या का कोई नागरिक नहीं पाया गया टीम का मौके पर भौतिक निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की गई जिससे क्षेत्रीय जनता में अच्छा संदेश पहुंचाया गया क्षेत्रीय नागरिकों ने अपने को सुरक्षित होने का उम्मीद जगी है जांचकर्ता उपनिरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि चौकी क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध नागरिकों की पहचान हेतु उनके प्रमाण पत्र देखे गए

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*