कानपुर नगर 12 अक्टूबर*कानपुर महानगर क्षेत्र पनकी के हेलिजर वार्डन स्कूल सी बलाक में मिशन शक्ति का कार्यक्रम संपन्न हुआ
कानपुर महानगर क्षेत्र पनकी के हेलिजर वार्डन स्कूल सी बलाक में मिशन शक्ति का कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां महिलाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई और उनकी समस्याओं से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई महिला जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस सेवा में तत्पर रहने वाले पुलिस कर्मियों की जानकारी हेतु जैसे 112 नंबर 1076 1090 108 नंबरों की जानकारी दी गई जिसके माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए महिलाएं तत्काल लाभ पा सकती हैं कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर उदय वीर सिंह ने बताया की छात्राओं व महिलाओं के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है तत्काल सूचना देकर उनको समस्या का समाधान कराया जाता है जिससे पुलिस से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है साथ ही हेलिजर बॉर्डन के प्रिंसिपल डॉ विवेक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई वहीं मंच का संचालन विनीता सिंह द्वारा किया गया सब इंस्पेक्टर महिला रिचा शुक्ला प्रभारी महिला हेल्प थाना पनकी को विद्यालय की छात्राएं भव्य गुप्ता वह खुशी सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया इस मौके पर प्रमुख रूप से अजय पीटर मेसी रीना दुबे स्मिता गुप्ता संजय सक्सेना पूजा तोमर निशा मिश्रा महिला कांस्टेबल वर्षा सैनी उपासना आदि उपस्थित रहे
कानपुर नगर से एमएस यादव की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया