कानपुर नगर 10अप्रैल 26*भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आवाहन पर आन्दोलनात्मक कार्यक्रम
कानपुर नगर *डी.एम.एस.आर.डी.ई. इम्पलाईज यूनियन जो कि भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ द्वारा सम्बद्ध एवं भारत सरकार रक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त यूनियन है। यूनियन द्वार आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को रक्षा असैनिक कर्मचारियों की महत्तवपूर्ण मांगों के सम्बन्ध में डी.एम.एस.आर.डी.ई. के मुख्य द्वार पर आमसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष एवं सदस्य जे.सी.एम. तृतीय डी.आर.डी.ओ. परिषद श्री आशीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा शुक्ला, मंत्री श्री शिवांग मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संध्या सिंह, श्री सतेन्द्र कुमार, श्री आलोक गुप्ता, श्री रवि कुमार सविता, श्री संतोष यादव, श्रीमती नौसबा आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में डीआरडीओ में ट्रेड़ यूनियन एक्टिविटी जारी रहना, पुरानी पेंशन स्कीम, 8वें वेतन आयोग, सीजीएचएस कैशलेस सुविधा, अनुकम्पा नियुक्ति आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इसी क्रम में माननीय रक्षा मंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन स्थापना के निदेशक महोदय डॉ. किंगशुक मुखोपाध्याय जी को यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित किया गया। निदेशक महोदय ने उपरोक्त ज्ञापन स्वीकार किया व शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

More Stories
रोहतास 10 अप्रैल 26*पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर मनु कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई।*
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ : जिला पदाधिकारी ने की समन्वय बैठक*
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 मासिक अपराध समीक्षा: पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश*