*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर ४ फ़रवरी २६*शहर की सड़कों पर कानून नहीं, बल्कि अराजकता का खुला खेल चल रहा है*।
*अवैध तरीके से संचालित ऑटो, टेम्पो और ई-रिक्शा स्टैंड न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा पर भी सीधा खतरा बन चुके हैं*।
*जब ट्रैफिक पुलिस नियमों के पालन के लिए सख्ती दिखाती है, तो चालकों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने, उच्च अधिकारियों से शिकायत करने और खुलेआम धमकियां देने का खेल शुरू हो जाता है*।
*नतीजा यह कि कानून लागू करने वाले ट्रैफिक ईमानदार कर्मी ही कटघरे में खड़े कर दिए जाते हैं और अराजक तत्व बेखौफ होते जाते हैं*।
*कल्याणपुर क्रॉसिंग पर सामने आया ताजा मामला इस पूरे सिस्टम की सच्चाई उजागर करता है, जहां ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान विवाद, मारपीट के आरोप और प्राइवेट क्रेन कर्मचारियों की दबंगई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं*।
*सवाल यह नहीं कि वीडियो वायरल हुआ, सवाल यह है कि अवैध स्टैंड, निजी गुंडागर्दी और कथित सांठ-गांठ पर चुप्पी क्यों? अगर आज भी प्रशासन ने स्पष्ट और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की सड़को पर अराजकता बढ़ाने वालो पर*,
*तो आने वाले समय में सड़कों पर कानून नहीं, धमकियों और भीड़तंत्र का राज होगा,और इसकी कीमत समाज को जान-माल से चुकानी पड़ेगी*।

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_