*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर ३ फ़रवरी २६*विभागों में महीना पहुंचाइए, और आम जनता को सड़क हादसों में निपटाइए अभियान चरम पर*
*पनकी थाना क्षेत्र स्थित स्टेट हाइवे पर अवैध मोरंग मंडी का काला साम्राज्य, 120 फीट की सड़क सिमटकर 50 फीट हुई, शहर के स्टेट हाइवे पर अवैध मोरंग मंडी का खेल खुलेआम चल रहा है*।
*आरोप है कि क्षेत्रीय जिम्मेदारों, नगर निगम अधिकारियों और प्रभावशाली भाजपा नेता की मिलीभगत से 120 फीट चौड़ी स्टेट हाइवे सड़क पर अवैध कब्ज़ा कर लिया गया है, जिससे सड़क महज 50 फीट की रह गई है*।
*हाइवे पर डंपरों और ट्रकों की अवैध पार्किंग के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग अब “मौत की सड़क” बन चुका है।भाजपा नेता व क्षेत्रीय पार्षद पति के संरक्षण में अवैध मोरंग मंडी का कारोबार फल-फूल रहा है*
*सूत्रों व पीड़ित व्यापारियों के अनुसार, वर्ष 2024 में बदुआपुर में स्थापित वैध मोरंग मंडी को कमजोर करने के लिए स्टेट हाइवे पर ही अवैध मंडी को क्षेत्रीय भाजपा नेता दिनेश बाजपेई व उसके पुत्र द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है*।
*आरोप है कि जो व्यापारी अन्याय के पक्ष में समर्थन नहीं करता, उसकी दुकानों को नगर निगम के माध्यम से व क्षेत्रीय जिम्मेदार द्वारा तुड़वाया जाता है। पीड़ित व्यापारियों ने डीसीपी पश्चिम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है*।
*क्षेत्रीय निवासियों और राहगीरों द्वारा बताया जाता है कि क्या प्रशासन इस अवैध कब्ज़े और भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसेगा या फिर यह स्टेट हाइवे यूं ही माफियाओं के हवाले बना रहेगा*?

More Stories
कानपुर नगर 22मार्च 26*बिल्हौर में PWD की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ गरजीं रचना सिंह:
पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*