कानपुर नगर ३ अप्रैल 26*मिडिल ईस्ट तनाव का असर: गैस संकट से बेकरी उद्योग बेहाल, कानपुर में 1250 फैक्ट्री बंद
कानपुर नगर *ईरान के खिलाफ इजराइल और अमेरिका युद्ध का असर भारत में किचन और उद्योगों तक भी पहुंचने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने से गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर रसोई के साथ ही बेकरी उद्योग पर पड़ा है। रस्क और अन्य उत्पाद बनाने वाली इकाइयों में ओवन चलाने के लिए LPG का इस्तेमाल होता है, जो किफायती और प्रदूषण रहित होने के कारण पहली पसंद रही है, लेकिन मौजूदा गैस संकट ने उत्पादन लगभग ठप कर दिया है। बेकरी, हलवाई और रेस्टोरेंट उद्योग के ठप होने से मैदे की मांग आधी रह गई है, जिसका सीधा असर फ्लोर मिलों पर पड़ा है और उनका उत्पादन 50 प्रतिशत तक गिर गया है। लागत में इजाफा भी संकट को और गहरा रहा है। पेट्रोलियम वेस्ट की कीमतें बढ़ने से बारदाना महंगा हो गया है, जहां 15 रुपये की बोरी अब 25 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं पॉलीथिन के दामों में भी करीब 70 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। प्रमुख समाचार चैनल “आज तक” की एक रिपोर्ट के अनुसार कानपुर में करीब 1250 फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं, जिससे हजारों श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

More Stories
लखनऊ 3 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*