कानपुर देहात5अगस्त25**हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद में निकाली गई तिरंगा रैली।*
“हर घर तिरंगा” अभियान को सफल एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन तथा मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन के मार्गदर्शन में किया गया। जनपद के परिषदीय, माध्यमिक तथा निजी विद्यालयों सहित ब्लॉक मुख्यालयों, पंचायत क्षेत्रों एवं नगरीय निकायों में आज एक साथ तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, जिनमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, एनआरएलएम की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता, स्काउट-गाइड दल तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में भाग लेने वालों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, देशभक्ति नारों वाले पोस्टर एवं बैनर थे और पूरे वातावरण में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। रैलियां विद्यालयों, पंचायत भवनों, ब्लॉक कार्यालयों एवं नगर निकायों से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचीं। अनेक स्थानों पर स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गईं।लोगों से अपील की गई कि प्रत्येक घर पर तिरंगा अवश्य फहराया जाए और ध्वज संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा भी सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनपद के प्रत्येक नागरिक तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए एवं 100 प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जाए। अभियान की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए तिरंगा वितरण, सजावट, जागरूकता रैलियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सोशल मीडिया प्रचार के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
आज की तिरंगा रैली के माध्यम से जनपद में देशभक्ति का वातावरण सघन हुआ है और नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गर्व एवं एकता का भाव और अधिक प्रबल हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा यह प्रयास सतत रूप से जारी रहेगा ताकि हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

More Stories
बांदा7जुलाई26*भारी बारिश से पंडित जैन ग्राउंड जलमग्न, 9 जुलाई को सीएम योगी की जनसभा पर असर**
कानपुर नगर7जुलाई26*पत्रकारों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
नई दिल्ली ७ जुलाई २६**भारत की सिलिकॉन वैली: मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन;