March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात27मार्च25*बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत किया गया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।

कानपुर देहात27मार्च25*बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत किया गया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।

कानपुर देहात27मार्च25*बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत किया गया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।

*उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत किया गया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।*

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक-27.03.2025 को जनपद स्तर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत मा0 राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार उ0प्र0 द्वारा ईको पार्क माती में नवनिर्मित बालिका वाटिका का शुभारम्भ किया गया। जिसमें बालिकाओं के सम्मान एवं पर्यावरण जागरूकता हेतु बालिकाओं द्वारा वृक्षारोपण/पौधारोपण किया गया। ईको पार्क माती में विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन केक काटकर किया गया। जिसमें नवजात बालिकाओं के परिजनों को बेबी केयर किट वितरित की गयी एवं उ0प्र0 मुख्यमंत्री बालसेवा योजनान्तर्गत 07 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किये गये साथ ही सखी वन स्टॉप सेन्टर की रैस्क्यू वैन को मा0 मंत्री जी द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा बालिकाओं तथा महिलाओं के लिये बने सुरक्षा सम्बन्धी नियम व कानून पर भी जागरूक किया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं जैसे-निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं हेल्पलाइन नम्बर जैसे-181, 1098, 1930 आदि के विषय में जानकारी दी गयी।
उक्त कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, मा0 अध्यक्षा, जिला पंचायत श्रीमती नीरज रानी जी ,श्रीमती लक्ष्मी एन0 मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि एवं विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, अध्यापिकायें, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, समूह की महिलायें, आशा बहू, ए0एन0एम, जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

Taza Khabar