कानपुर देहात27अप्रैल26* नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
कानपुर देहात। ब्रांडेड नाम पर घटिया खाद्य तेल बेचने के मामले में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान लिए गए सैंपल फेल होने के बाद विभाग ने कई कंपनियों के उत्पादों पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है।
कार्रवाई के तहत मयूर कंपनी और बावर्ची कंपनी के प्रोडक्ट बैन किए गए हैं। इसके अलावा वैभव एडिबल और अग्रवाल एग्रो के तेल पर भी रोक लगाई गई है। खाद्य विभाग ने करीब 28 हजार लीटर संदिग्ध तेल सीज किया है, जिसमें मयूर कंपनी का 18,822 लीटर और अग्रवाल एग्रो का 9,955 लीटर तेल शामिल है।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन बैच नंबर के सैंपल फेल हुए हैं, उन सभी प्रोडक्ट की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कराई जाए। साथ ही जहां-जहां यह तेल सप्लाई हुआ है, वहां भी बिक्री रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।