कानपुर देहात26जनवरी24*मीडिया अपडेट-थाना ककवन*
आज दिनांक 26-01-2024 को नितिन उम्र करीब 8 वर्ष पुत्र मनोज कुमार गौतम जो कक्षा 2 का छात्र था एवं दिव्यांशी उम्र करीब 12 वर्ष पुत्री मनोज कुमार गौतम जो कक्षा 5 की छात्रा थी निवासी ग्राम अनेई थाना ककवन कानपुर नगर ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात प्राथमिक पाठशाला ग्राम अनेई से साइकिल द्वारा वापस आ रहे थे कि रास्ते में ट्रैक्टर नंबर यूपी 78 जी क्यू 0867 जो दीपक गौतम पुत्र राम किशोर निवासी ग्राम ककवन थाना ककवन कानपुर नगर उम्र करीब 24 वर्ष चल रहा था, बच्चों की साइकिल अचानक लड़खड़ाकर ट्रैक्टर ट्राली के बीच में गिर गई जिससे ट्राली का पहिया उनके ऊपर से निकल गया जिसमें नितिन की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा दिव्यांशी घायल है। घायल को जारिये एम्बुलेंस बिल्हौर सीएचसी भिजवाया गया है, मृतक का पंचायतनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
ककवन थाना क्षेत्र के अनेई गांव मे एक मार्ग दुर्घटना, धान लदे ट्रैक्टर व ट्राली से कुचल कर एक किशोर की मौत, किशोरी गंभीर रूप से घायल, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ ककवन पुलिस भी मौके पर
More Stories
मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक
मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन