कानपुर देहात11सितंबर25*मैथा मारग निवासी तीन वर्षीय एक बच्चे की बीते शुक्रवार को सर्प दंश से हुई मृत्यु।
कानपुर देहात*मैथा मारग निवासी तीन वर्षीय एक बच्चे की बीते शुक्रवार को सर्प दंश मृत्यु हो गई थी। प्रदेश सरकार की मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला गुरुवार को मृतक के घर पहुँची और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के अंतर्गत 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की चेक परिजनों को सौंपी। शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम मैथा मारग निवासी तीन वर्षीय अंश पुत्र राकेश कुमार बीते शुक्रवार को घर पर पड़ी चारपाई में लेटा था। चारपाई से नीचे उतरते ही जहरीले सांप ने उसे डास लिया। सांप के काटते ही अंश रोने लगा और घर पर मौजूद परिजन उसके पास पहुचे तो उन्होंने देखा कि अंश को जहरीले सांप ने काट लिया। आनन फानन में परिजनों ने उसे शिवली सीएचसी में उपचार हेतु भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को प्रदेश सरकार की मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला मृतक के घर पहुँची और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से दैवीय आपदा राहत कोष के अंतर्गत 4 लाख रुपये की सहायता राशि की चेक मृतक के पिता राकेश कुमार को सौंपी। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि दुःखी परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। सरकार की तरफ से चलाई जा रही अन्य योजनाओं का लाभ मृतक परिजनों को दिलाया जायेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारीजनों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परिवार को हुई इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, किंतु इस घड़ी में वो परिवार के साथ खड़ी हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान अखिलेश राठौर, तहसीलदार सुनील कुमार सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान