[7/9, 21:12] Rishabh Porwal Jhinjhak: ओवरब्रिज निर्माण के लिए डीएफसी अधिकारियों ने की नापजोख।।
रिपोर्टर:–ऋषभ पोरवाल
झींझक:-स्टेशन झींझक के पास से खानपुर रोड तक जाने के लिए रैंप ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे व डीएफसी अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण किया। साथ ही नापजोख भी कराई। निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
स्टेशन से होकर खानपुर रोड को जाने के लिए क्षेत्रीय लोगों को रेल पटरियों को पार करना पड़ता था। लाइन पार करते समय अक्सर जीवन खतरे में होने के कारण ओबरब्रिज निर्माण कराए जाने की मांग लोगों ने कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक से की थी जिस पर उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिख कर खानपुर रोड तक रैंप पुल निर्माण कराए जाने की मांग की थी। समस्या को महत्वपूर्ण मान शीघ्र समाधान का आश्वासन मिला था। पुल स्वीकृत होने के बाद शनिवार रेलवे व डीएफसी अधिकारियों ने झींझक में निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही नापजोख करते हुए शीघ्र निर्माण करने की जानकारी दी। समस्या क्षेल रहे खानपुर रोड मोहल्ले के लोगों में खुशी है। उत्तरमध्य रेलवे सलाहकार समिति सदस्य श्याम मोहन दुबे ने बताया कि खानपुर रोड तक जाने के लिए रैंप ओबर ब्रिज स्वीकृत होने की जानकारी अधिकारियों से मिली है। पूरी कोशिश होगी कि जल्द से जल्द निर्माण भी पूरा हो जाए जिससे लोगों का जीवन सुरक्षित हो सके।
[7/9, 21:14] Rishabh Porwal Jhinjhak: पढ़ाई के साथ शरीर को निरोगी रखने के लिए बच्चों को कराया योगाभ्यास।।
रिपोर्टर:–ऋषभ पोरवाल
झींझक:-रसूलाबाद स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, इसी अवधारणा के चलते अब प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को योगाभ्यास भी करवाया जा रहा है। ब्लाक रसूलाबाद के विद्यालयों में बच्चों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। सरकार की मंशा के अनुरूप करवाए जा रहे इस कार्य से बच्चों के स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ा है। मन प्रसन्न रहने पर लगातार उत्साह बढ़ रहा है। सुंदरपुर गजेन प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक लखेंद्र चौधरी ने बताया कि पढ़ाई के साथ बच्चों को प्रतिदिन योगाभ्यास करवाया जा रहा है। शुरुआती दौैर में बच्चे कतराते थे लेकिन जब उन्हें योग के फायदे बताकर प्रेरित किया तो शुरुआत में कुछ बच्चों ने योग करना शुरू किया। उनकी लगन और फुर्ती को देखकर अन्य बच्चे भी जुड़ने लगे वर्तमान में सभी मन लगाकर नियमित अभ्यास करते हैं।
[7/9, 21:16] Rishabh Porwal Jhinjhak: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव।।
रिपोर्टर:–ऋषभ पोरवाल
सिकंदरा : खोजाफूल कस्बे में मामा के घर रह रहे युवक का शव शनिवार को घर में बरामदे की छत से लोहे के कुंडे के सहारे लटका मिला। स्वजनों ने बताया कि दिवंगत शराब का लती थी, जिससे तनाव में आत्महत्या की है।
औरैया के पढ़ियन दरवाजा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय महाराज सिंह करीब 20 सालों से खोजाफूल कस्बा निवासी मामा राजकुमार के यहां रह रहा था। शनिवार सुबह उसका शव घर के बरामदे में लोहे के कुंडे से गमछे से फांसी पर लटकता मिली। राजकुमार ने बताया कि भांजा शराब का लती थी। शराब पीने से कई बार मना किया गया इसके बाद भी उसमें सुधार नहीं हो रहा था। इससे वह तनाव में रहता था। शनिवार को भी शराब पीकर आया था, जिस पर मना किया गया था। तनाव में उसने यह कदम उठा लिया। थानाध्यक्ष राम गोविंद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थित का पता लगेगा।
[7/9, 21:18] Rishabh Porwal Jhinjhak: संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत
भोगनीपुर : श्याम सुंदरपुर गांव निवासी अरविंद कुमार संखवार के एक माह के मासूम शिशु राज रतन की दो दिन पूर्व अचानक तबियत खराब हो गई। शुक्रवार को अरविंद कुमार उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को अरविंद कुमार शंखवार ने शिशु की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने की बात कहते हुए पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी। कोतवाल राजेश कुमार सिंह, एसआई देवेन्द्र सिंह राजावत ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसआई देवेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
[7/9, 21:18] Rishabh Porwal Jhinjhak: करंट लगने से युवक झुलसा
भोगनीपुर : पुखरायां कस्बा के मीरपुर मोहल्ला का युवक विवेक घर पर पानी भरने के बाद सबमर्सिबल पंप का विद्युत तार मोटर से अलग कर रहा था, तभी करंट लग जाने से वह झुलस गया। उसे सीएचसी पुखरायां लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
[7/9, 21:18] Rishabh Porwal Jhinjhak: अश्लील हरकतें कर रहा युवक गिरफ्तार
भोगनीपुर : कोतवाली के एसआई चरन सिंह ने बताया कि शनिवार को वह पुलिस बल के साथ सिथरा-रामपुर गांव के पास गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर ने बताया कि एक युवक रजबहे की पुलिया पर खड़े होकर रास्ते से गुजरने
वाली लड़कियों और महिलाओं के सामने अश्लील हरकते करते हुए गंदे कमेंट कर रहा है। पुलिस ने उसे
घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम पता अरविंद सिंह निवासी सिथरा-रामपुर बताया।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया