कानपुर देहात 9 जुलाई 2024*छात्रावास में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र करें संपर्क*
राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) मूसानगर कानपुर देहात में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के कक्षा 9 से स्नातकोत्तर तक की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों हेतु निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध है।
उपरोक्त के संबंध में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा शंकर ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन माती कक्ष सं० 106 में रोहन सिंह, अधीक्षक राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास मूसानगर कानपुर देहात से सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*