कानपुर देहात 9 अक्टूबर 2024 *डीसीएम में भरकर जा रही गौवंसो को राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ा*
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर एक ट्रक को पकड़ा है, जिसमें सैकड़ों गौवंश लदे हुए थे। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर सभी गौवंशों को रसूलाबाद नगर पंचायत की कान्हा गौशाला में भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बताते चले कि जानकारी के अनुसार
रसूलाबाद कस्बे के तिरहा पर ट्रक को सड़क पर अवरुद्ध पाया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को ट्रक के संदिग्ध होने पर शंका हुई, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने पदाधिकारियों को दी। जब पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक पर लगी तिरपाल को हटाया, तो देखा कि ट्रक में गोवंश भरे हुए थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया
वंही सभी गोवंशों को कान्हा गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया रसूलाबाद कोतवाल अनिल कुमार ने बताया मामले की गहन जांच की जा रही है। यह कार्रवाई गौवंशों की सुरक्षा और उनकी अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण है।

More Stories
नई दिल्ली 21 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
हरिद्वार21 नवम्बर 26*हर की पैड़ी पर दीपों से जगमगाया ईगास बगवाल पर्व, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने धूमधाम से मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व
भागलपुर 21 नवम्बर 26₹1,542 करोड़ की राशि की मिली स्वीकृति, अब गांवों के विकास को मिलेगी नई गति।