*कानपुर देहात 26 अप्रैल 25*
*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवीपुर मलासा में नवजात कन्याओं का मनाया गया कन्या जन्मोत्सव ।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक-26.04..2025 को जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवीपुर मलासा कानपुर देहात में 06 नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कन्या के प्रति सकारात्मक सोच रखने हेतु महिलाओं को फूल माला देकर सम्मानित किया गया साथ ही बेबी किट देकर बेटी के जन्म होने की बधाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विकास कुमार द्वारा महिलाओं व पुरूषों को बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करने, बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करने, बालिकाओं को बालकों के समकक्ष समझा जाना तथा कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया गया। हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं जैसे उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निधि यादव जेण्डर स्पेशलिस्ट द्वारा आपातकालीन सेवायें जैसे-181,1090,112,1098,1076, बाल विवाह आदि के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक, जेण्डर स्पेशलिस्ट,स्वास्थ्य केन्द्र के डा0 अर्शी आजमी, डा0 अपर्णा सिंह, स्टाफ नर्स, कर्मचारी एवं बालिकाओं के माता-पिता आदि उपस्थित रहे।
More Stories
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*
शामली 24 अक्टूबर 2026* किसान नेता तरुण गर्ग को भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक में मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी,,,
कौशाम्बी 24 अक्टूबर 26*राजा भैया की बेती कुंडा कोठी में 17 नवंबर से 4 दिन होगा भव्य राम कथा का आयोजन*