January 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात 24 नवंबर 2025*तहसील मैथा में 03 उर्वरक विक्रेताओं को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस*

कानपुर देहात 24 नवंबर 2025*तहसील मैथा में 03 उर्वरक विक्रेताओं को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस*

कानपुर देहात 24 नवंबर 2025*तहसील मैथा में 03 उर्वरक विक्रेताओं को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस*

दिनांक 20.11.2025 को जिला कृषि अधिकारी द्वारा जनपद की विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुशवाहा खाद परसौली मैथा कानपुर देहात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रोे0 मौके पर उपस्थित थे। इनके यहां डी0ए0पी0 100 बोरी, एन0पी0के0 84 बोरी एवं यूरिया 260 बोरी पायी गयी। डी0ए0पी0 और एन0पी0के0 से एक-एक नमूना ग्रहित किया गया। चन्देल खाद भण्डार लालपुर मैथा का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में प्रो0 के प्रतिनिधि श्री राघवेन्द्र सिंह उपस्थित थे। इनके यहां डी0ए0पी0 98 बोरी एवं एस0एस0पी0 150 बोरी पायी गयी। स्टाॅक बोर्ड एवं रेट बोर्ड नहीं पाया गया जिस कारण इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। श्री कामदगिरि खाद भण्डार लालपुर शिवराजपुर कानपुर देहात का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय फर्म के प्रो0 विजय नारायण त्रिवेदी उपस्थित थे। इनके यहां डी0ए0पी0 46 बोरी , यूरिया 544 बोरी एवं पोटाश सल्फर 550 बोरी मौके पर पायी गयी। डी0ए0पी0 और एवं सल्फर से एक-एक नमूना ग्रहित किया गया। इनके यहां स्टाक बोर्ड, रेट बोर्ड एवं अभिलेख अद्यतन नहीं पाया गया, जिस कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शुक्ला खाद भण्डार लालपुर शिवराजपुर निरीक्षण के समय बन्द पाया गया, बन्द पाये जाने की नोटिस प्रतिष्ठान पर चस्पा नहीं था। जिस कारण इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सभी उर्वरक विके्रता को निर्देश दिये जाते हैं कि अपने प्रतिष्ठान के स्टाक एवं वितरण रजिस्टर तथा रेट एवं स्टाक बोर्ड को अध्यतन रखें। किसानों को उनके खतौनी के अनुसार पी0ओ0एस0 मशीन पर आधार एथाॅन्टीकेशन के द्वारा ही उर्वरक का वितरण निर्धारित दर पर किया जाये अन्यथा की स्थिति में उर्वरक (नियंत्रण) (कार्बनिक अकार्बनिक या मिश्रित) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
आज सहकारिता क्षेत्र में इफको की रैक कानपुर नगर में लगी जिससे जनपद को 667 मै0टन0 डी0ए0पी0 एवं 400 मै0टन एन0पी0के0 प्राप्त हुयी। जिसे समितियों, इफको के केन्द्र एवं पी0सी0एफ0 के केन्द्र पर भेजा जा रहा है।