*कानपुर देहात 17 दिसंबर 2025* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर समिति बैठक। …
*जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक 18 दिसंबर को*
अर्थ एवं संख्याधिकारी, प्रतिभा सिंह ने बताया कि निदेशक भारत सरकार इलैक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के क्रम में डी०एल०ए०एम०सी० की जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 18.12.2025 को मध्यान्ह 01:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में “जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गयी है। उक्त समीक्षा बैठक में आशुतोष सिंह, नोडल अधिकारी, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा प्रतिभाग कर इस सम्बन्ध में उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जायेगा। डी०बी०टी० के माध्यम से आच्छादित विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति एवं विभागान्तर्गत संचालित अन्य योजनाओं को डी०बी०टी० के माध्यम से आच्छादित किये जाने के सम्बन्ध में सारगर्भित / तथ्यपरक टिप्पणी, विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों का आधार प्रगाणीकरण की अद्यतन स्थिति एवं आधार सीडिंग/डी०बी०टी० से वंचित्त परिवारों की योजनावार अद्यतन स्थिति के साथ उक्त समीक्षा बैठक में समय से स्वयं प्रतिभाग करें।

More Stories
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*
बांदा 12 अगस्त 26*चिल्ला में गूंजा तिरंगा,सैकड़ों लोगों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा**