कानपुर देहात 14 अगस्त 2024 *चाईल्डलाईन कानपुर देहात को भोगनीपुर तहसील के अंतर्गत मिला अज्ञात मंदबुद्धि बच्चा, दिलाया गया आश्रय।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा बताया गया कि दिनांक 13 अगस्त 2024 को भोगनीपुर तहसील के अंतर्गत अज्ञात मंदबुद्धि बालक की सूचना मिली जिसके उपरांत चाईल्डलाईल आपातकालीन सेवा द्वारा मौके पर पहुंचकर बालक से मिला गया। बालक मंदबुद्धि होने के कारण अपने बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहा है। बालक को चाइल्डलाइन कानपुर देहात द्वारा मा0बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उनके आदेशानुसार बालक का मेडिकल कराते हुए बालगृह बालक कल्याणपुर कानपुर नगर में आश्रय दिलाया गया है तथा बच्चे के परिजनों की खोज की जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा बताया गया है कि चाइल्डलाइन 1098 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की 24 घण्टे चलने वाली आपातकालीन सेवा है जो कि 0 से 18 वर्ष की आयु के सभी बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम करती है। 1098 चाइल्डलाइन का निःशुल्क नम्बर है। यह संकट में फंसे बच्चों को बचाने और उनकी सहायता करने की एक पहल है यदि कोई जरूरतमंद,मुसीबत में फंसा हुआ, बच्चा दिखाई दे तो आप चाइल्डलाइन के 1098 निःशुल्क नम्बर पर सूचना दे सकते हैं। उपरोक्त मंदबुद्धि बालक के सम्बन्ध में किसी को कोई भी जानकारी हो तो चाइल्डलाइन के 1098 निःशुल्क नम्बर अथवा जिला प्रोबेशन कार्यालय कमरा न0-105 में सम्पर्क कर अवगत करा सकते हैं।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*
More Stories
दिल्ली 21 अक्टूबर 26*🇮🇳 पैरा एशियाई खेलों में भारत का डबल धमाका, हाई जंप में गोल्ड-सिल्वर तो शॉट पुट में क्लीन स्वीप 🥇🥈🥉
पूर्णिया बिहार 21 अक्टूबर 2026*पूर्णिया में शहीदों को सलाम! पुलिस संस्मरण दिवस पर IG-SSP ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली 31 अक्टूबर 26*बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम!