कानपुर देहात 13 अप्रैल 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की महत्वपूर्ण खबरें
*संचारी रोग अभियान हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम 9651279971 संचालित*
जिलाधिकारी कपिल सिंह के कुशल निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि जनपद में दिनांक 01.04.2026 से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10.04.2026 से दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। मच्छर जनित बीमारियों यथा मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार तथा फाईलेरिया आदि से बचाव के लिये जनमानस से अपील की जाती है कि अपने आस-पास किसी भी प्रकार का जलभराव न होने दें, यदि जल भराव हटाना संभव न हो तो उसमें जले हुये मोबिलआयल की कुछ बूंदे डाल दें। मच्छरों से बचाव हेतु खिडकियों एवं दरवाजों में जाली लगवायें। फुल आस्तीन के कपड़ों का प्रयोग करें, रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। पानी की टंकियों को ढककर रखें, मच्छर रोधी कीम, क्वायल इत्यादि का इस्तेमाल करें। पुराने टायरों, छत पर पड़े टूटे-फूटे बर्तन, खुली पड़ी डिस्पोजेबल सामग्री, बोतलें, पुराने मटके आदि में वर्षा जल इकट्ठा हो जाता है जिसमें मच्छर उत्पन्न होते हैं, अतः इन्हें हटा दें। गमले की प्लेट, फिज के नीचे की ट्रे को समय-समय पर खाली करते रहे। कूलर तथा फूलदान के पानी को 01 सप्ताह में बदलते रहें। “हर रविवार मच्छर पर वार” को अपने-अपने घरों में कियान्धित करें। संचारी रोग अभियान हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर देहात में कंट्रोल रूम स्थापित है, जिसका फोन नं0 9651279971 है।
[13/04, 22:21] Punit Rania Knp Dehat: *कानपुर देहात 13 अप्रैल 2026*
*किसान दिवस का 15 अप्रैल को विकास भवन में होगा आयोजन*
उप निदेशक कृषि हरीशंकर हरिशंकर भार्गव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तर पर प्रत्येक माह तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार माती में 12ः00 से 2ः00 बजे तक आयोजन किया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि समावेशी विभागों यथा उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता विभाग, मण्डी समिति, लघु सिंचाई विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, कृषि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक मैनेजर, नेडा एवं फसल बीमा कम्पनी के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजित कर कृषकों की समस्याओं को निस्तारित करने के साथ-साथ उपस्थित कृषकों को विभागीय योजनाओं/ कार्यक्रमों एवं नवीनतम/उन्नत कृषि तकनीकी के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने का कार्य भी किया जाता है। दिनांक 15.04.2026 (दिन बुधवार) को विकास भवन सभागार में 12ः00 से 2ः00 बजे तक आयोजन किया जायेगा।

More Stories
इटावा 13 अप्रैल 26* एडवोकेट निधि पाल की जुबानी, जलियाँ वाले बैग की कहानी।
मथुरा 13 अप्रैल 26*10 अप्रैल को वृन्दावन की घटना मे लापता 6 शवो मे से 3 शव 12 अप्रैल व 2 शव आज प्राप्त हुए
भागलपुर 13 अप्रैल 24*ज्ञान भारतम मिशन को लेकर डीडीसी ने किया विभिन्न स्थलों का दौरा*