कानपुर देहात 10 सितम्बर 2025**मत्स्य पालन हेतु तालाबों का 10 वर्षीय पंट्टा आवंटन हेतु शिविर 16 व 17 सितम्बर को*
उप जिलाधिकारी मैथा ने अवगत कराया कि तहसील मैथा में मत्स्य पालन हेतु तालाबों का 10 वर्षीय पंट्टा आवंटन करने हेतु तहसील मैथा कार्यालय पर दिनांक 16.09.2025 दिन मंगलवार व दिनांक 17.09.2025 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे शिविर आयोजित किया जायेगा। आवंटन शासनादेश तथा उ0प्र0 राजस्व सहिता 2006 के आदेशों के अनुपालन में मछुआ समुदाय के व्यक्तियों के बीच नीलामी द्वारा किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति नीलामी में भाग ले सकते है। नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों को पांच हजार रुपये जमानत राशि के रूप में जमा करना होगा। आवेदक द्वारा आवेदन पत्र के साथ नवीनतम आय एवं जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी हेतु उप जिलाधिकारी मैथा कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।

More Stories
चित्रकूट 27 नवम्बर 26*बालू खनन का कथित काला खेल! सूरवल खदान में रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीनों से खनन का आरोप
बिश्नाह, जम्मू-कश्मीर 27 नवम्बर 26*मानसी चौहान बनीं एनडीएसएफ जम्मू-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*