कन्नौज18जनवरी24*हसेरन में संपन्न हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मंत्री व सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां*
हसेरन के रामलीला मैदान तथा राजपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण सांसद सुब्रत पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ,तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य व जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में सभी विभागों से स्टॉल लगाए गए स्वास्थ्य विभाग ,कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल एवं पुष्टाहार विभाग आदि विभागों से अधिकारी कर्मचारी गढ़ मौजूद रहे मंत्री असीम अरुण सांसद सुब्रत पाठक विधायक कैलाश राजपूत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य सभी आगंतुकों का बारी-बारी से माल्यार्पण किया पगड़ी पहनाई गई तथा फूलों के गुलदस्ते देकर व शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया बाल एवं पुष्टाहार विभाग से गोद भराई कार्यक्रम संपन्न हुए मुख्य अतिथि असीम अरुण व सांसद सुब्रत पाठक ने सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना आयुष्मान कार्ड गरीब लाभार्थियों को सती प्रतिशत लाभ मिल रहा है तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हर गरीब तक पहुंचाई जा रही हैं तथा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव गांव गली गली जाकर सरकार की उपलब्धियां गिना रही है तथा जो भी लाभार्थी आवास योजना उज्ज्वला योजना या किसी भी लाभ से वंचित है वह अपना आवेदन करें पात्रों को सत प्रतिशत लाभ मिलेगा विधायक द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई उनको भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम हसेरन प्रधान सीता देवी व राजपुर प्रधान शेखर सागर तथा खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र व रति राम द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें , ग्राम विकास अधिकारी ओमकार सिंह विनोद पटेल सहित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल खटीक , जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी, बाल विकास प्रभारी सीडीपीओ उमाकांती मंडल अध्यक्ष आलोक कांत चतुर्वेदी प्रधान प्रतिनिधि चक्रधर सिंह भारतपाल सिंह ,हसेरन प्रधान रामचंद्र शाक्य, फूलपुर प्रधान सुभाष शर्मा, अली नगर प्रधान नंदकिशोर प्रधान सर्वेश शाक्य समूह की महिलाओं सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।

More Stories
आगरा26अप्रैल26* सरकारी शिक्षक दंपति की आत्महत्या, दहेज के आरोप और सामाजिक कलंक ने ली दो जान*
लखनऊ26अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………
अयोध्या26अप्रैल26*हाईवे पर राहगीरों से लूट,टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश