कन्नौज 15 जून 2022
कन्नौज इंदरगढ़ थाना क्षेत्र हसेरन*
पीड़ित महिला पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल खटीक की अनुज वधू है।
दुकान से नकदी की पार
हसेरन सदर बाजार स्थित गिफ्ट सेंटर की दुकान से नकदी को अज्ञात लोगों ने पार कर दिया।
गिफ्ट सेंटर की मालकिन प्रेम लता पत्नी सुनील कुमार ने बताया कि वह किसी जरूरी कार्य से घर दुकान खुली छोड़ चली गई थी। आंख झपकते ही अज्ञात लोगों ने गोलक में रखे करेंसी नोट सत्तर हजार पार कर दिए। सूचना चौकी पुलिस को दी गई। पीड़ित महिला का रो रो कर बुरा हाल है। काफी प्रयास के बाद रोते बिलखते हुए कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति गिफ्ट लेने के लिए आया। बार बार कई सौदा दिखाने को कहा बार बार देखता था बहाना कर दूसरी सौदा दिखाने को कहता था। एक गिफ्ट जो कि बेहद महंगा था मै खुली दुकान छोड़कर घर के अंदर से लेने चली गई। उसी बीच उस युवक द्वारा पार नकदी कर दी गई। इससे कुछ समय पूर्व उसी युवक ने नोट चेंज करवाए थे।उसकी निगाह गोलक पर भी गई थी।

More Stories
लखनऊ 14 जनवरी 26 * मकर संक्रांति के बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज
नई दिल्ली 14 जनवरी 26 * ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास। ..
*पूर्णिया बिहार 14 जनवरी 26*पूर्णिया पुलिस को मिला नया आईजी, सलामी दी गई*