औरैया5अक्टूबर*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले मजदूर की मौत*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमपुर के समीप बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले एक मजदूर का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया। जिस पर उसके गांव के ही साथी ने ग्राम करमपुर में निजी डॉक्टर के यहां ब्लड चेंक कराया। इसके बाद चिकित्सक ने एक इंजेक्शन भी लगा दिया, जिससे उपरोक्त मजदूर की हालत बिगड़ गई। मजदूर का साथी उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को पीआई भेजकर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद पीलीभीत थाना माधव टंडा क्षेत्र के ग्राम राम नगर निवासी मजदूर पवित्र मंडल 50 वर्ष पुत्र ज्योति मंडल करीब 1 वर्ष से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमपुर के समीप स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। जिस पर उसके ही गांव के एक साथी राहुल पुत्र राम गोपाल उपरोक्त मजदूर को करमपुर स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया। जहां पर चिकित्सक ने ब्लड चेक करने के साथ ही इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उपरोक्त मजदूर की हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में राहुल उसे 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आया और भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। उपरोक्त जानकारी राहुल ने देते हुए बताया कि पवित्र मंडल को दमा की भी शिकायत थी। इसी के चलते उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। घटना की सूचना उसने दूरभाष के माध्यम से मृतक के परिजनों को दी है। इधर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मामले की जानकारी पीआई के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दी है। मृतक की नाक से झाग निकल गई थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके थे।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*कौशांबी आकर उड़ीसा का व्यक्ति हुआ लापता परिजन परेशान*
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*जिलाधिकारी ने कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर व सरसवां का किया निरीक्षण*