September 19, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया5अक्टूबर*कांग्रेस पार्टी में बुजुर्गों का किया जा रहा अपमान*

औरैया5अक्टूबर*कांग्रेस पार्टी में बुजुर्गों का किया जा रहा अपमान*

औरैया5अक्टूबर*कांग्रेस पार्टी में बुजुर्गों का किया जा रहा अपमान*

*नेता विहीन पार्टी के चलते दूसरे दलों में जाने को है तैयार*

*औरैया।* प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जहां एक हो जद्दोजहद करने में लगी हुई है। वही जनपद औरैया में पार्टी की स्थिति दिनोंदिन बद से बद्तर होती चली जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता अपनी उपेक्षा के कारण पार्टी को छोड़ने को मजबूर हैं , तथा वर्तमान जिलाध्यक्ष से काफी असंतुष्ट है। यहां तक की उन्हें बैठकों की जानकारी भी नहीं दी जाती है , तथा उनकी हमेशा उपेक्षा ही होती है। पार्टी में नये नवेले लोगों को जोड़ा जा रहा है। जिससे कांग्रेस का बेड़ा पार नहीं हो सकता है। वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपेक्षा के चलते जनपद की कांग्रेस पार्टी हांसिये पर पहुंच चुकी है , यदि ऐसा ही रहा तो पार्टी में उंगलियों पर गिरने वाले लोग ही रह जाएंगे। जिला अध्यक्ष भले ही पार्टी को बुलंदियों पर ले जाने का दंभ भरते हो , लेकिन धरातल की हकीकत कुछ और ही है।
कांग्रेस पार्टी का जनाधार जनपद में तेजी से गिरता जा रहा है। यह किसी से छिपा नहीं है। इसका कारण है कि पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसियों का अपमान करते हुए उन्हें तरजीह नहीं दी जा रही है। यहां तक की होने वाली बैठकों में उन्हें सूचना भी नहीं मिलती है। जिसके चलते वरिष्ठ कांग्रेसी बैठक में नहीं पहुंचते हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ कांग्रेसी वरिष्ठ नेताओं ने बताया की पार्टी में अब बगावत के स्वर फूटने लगे हैं। यहां तक की पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण कांग्रेस छोड़कर अन्य दलों का दामन थामने को बेताब हैं। एक भेंटवार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरीश बाबू चतुर्वेदी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सच्चे सिपाही हैं। वह वर्ष 2007 से महासचिव तथा 2013 से 2015 तक कांग्रेस महासचिव सेवादल में रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान जिलाध्यक्ष द्वारा उन्हें कांग्रेस पार्टी की होने वाली बैठकों की जानकारी नहीं दी जाती है। जिससे वह अपने आप को उपेक्षित महसूस करते हैं। इसी के चलते उनका कांग्रेस मोहभंग हो रहा है। आगे कहा कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को वोट देते चले आ रहे है , क्योंकि उत्तर प्रदेश नेता विहीन है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वह अपना अकेला मत कांग्रेस को ही देते चले आ रहे हैं , और देते रहेंगे। इसी तरह से अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर अपने वक्तव्य दिए हैं। फिलहाल जो भी हो इन दिनों जनपद में कांग्रेस का बेड़ा गर्क होता प्रतीत हो रहा है।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.