April 28, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया30अगस्त*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर आज की खास खबरें

औरैया30अगस्त*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर आज की खास खबरें

[30/08, 22:07] Ram Prakash Sharma: *नाजायज शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*अछल्दा,औरैया।* उ0नि0 अमर सिंह मय हमराही थाना अछल्दा पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील दोहरे पुत्र राम नारायण निवासी कांधिया थाना अछल्दा जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 क्वार्टर देशी नाजायज बरामद हुए।
[30/08, 22:07] Ram Prakash Sharma: *बिधूना पुलिस ने वाँछित मुख्य अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर भेजा था जेल*

*घटना से सम्बन्धित अन्य तीसरे अभियुक्त को भी किया गया गिरफ्तार*

*बिधूना,औरैया।* विगत 1 अगस्त 2021 को कमलेश कुमार पुत्र स्वं0 चिरंजीलाल निवासी पुर्वा रामदास थाना बिधूना जनपद औरैया द्वारा थाना बिधूना मे लिखित तहरीर दी की प्रार्थी के गाँव का अनिल सिंह पुत्र रमेश सिंह तोमर वादी की पुत्री चन्दा को बहला फुसलाकर ले गया था। गत 4 अप्रैल 2019 को लडकी की बरामदगी कर प्रार्थी को थाना बिधूना बुलाया गया, जिस पर थाना मे प्रार्थी की पुत्री ने अनिल सिंह उपरोक्त से मंदिर मे विवाह कर उसके साथ रहने की बात की आपसी सहमति से प्रार्थी ने पुत्री को अनिल तोमर के साथ जाने दिया , परन्तु 30 मार्च 2021 को जब अनिल सिंह गाँव मे अकेला आया तो प्रार्थी ने अपनी पुत्री के बारे अनिल उपरोक्त से पूछा तो उसने बहाने बाजी करते हुए सही जवाब नही दिया और इसी दौरान अनिल उपरोक्त ने दूसरा विवाह कर लिया गया। इससे प्रार्थी को शंका हुई कि अनिल सिंह उपरोक्त द्वारा प्रार्थी की पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना घटित कर दी होगी।
इस सम्बन्ध मे थाना बिधूना अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना बिधूना के वांछित अनिल सिंह पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे व क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना जीवाराम यादव के नेतृत्व मे मुदकमा उपरोक्त मे मुख्य अभियुक्त अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। अभियुक्त अनिल द्वारा घटना में अन्य दो साथियों का होना बताया गया था। जिस क्रम में थाना बिधूना पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रदीप पुत्र जगजीवन निवासी पूरे सोहरत सिंह थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को दिनांक 17 अगस्त 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था , तथा अन्य तीसरे वांछित अभियुक्त विपिन सिंह पुत्र जगपाल सिंह निवासी गुवरिया थाना सौरिख जनपद कन्नौज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी। जिस क्रम में आज दिनांक 30 अगस्त 2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबन्दी कर बमुरी मोड़ बिधूना से समय करीब साढे 9 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जीवाराम,का0 सूर्यांशु , का0 शुभम कुमार शामिल रहे।

[30/08, 22:07] Ram Prakash Sharma: *वांरटी अभियुक्त गैगेस्टर में गिरफ्तार*

*अछल्दा,औरैया।* उ0नि0 पहलवान सिंह मय हमराह थाना अछल्दा द्वारा गश्त चेकिंग के दौरान वांरटी अभियुक्त बेकट उर्फ सुशील पुत्र स्व0 श्रीराम निवासी ग्राम छछूद थाना अछल्दा जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त संबंधित विशेष सत्र परीक्षण संख्या 78/2011 राज्य बनाम राधाकिशन धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना अमराबाद जनपद अलीगढ़ में वांरटी था।
[30/08, 22:07] Ram Prakash Sharma: *नाजायज तमंचे के साथ वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार*

*दिबियापुर,औरैया।* उ0नि0 कालीचरण मय हमराह थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा भ्रमण के दौरान वांछित अभियुक्तगण दिनेश यादव पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम पुर्वा ललऊ तैयापुर थाना दिबियापुर जिला औरैया व विकास पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम पुर्वा ललऊ तैयापुर थाना दिबियापुर जिला औरैया को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 312 बोर व एक जिन्दा कारतूस 312 बोर बरामद किया। जिसके सम्बन्ध में आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया एवं पूर्व में अभियुक्तगण एक मुकदमा की अनेक धाराओं में वांछित थें।

[30/08, 22:07] Ram Prakash Sharma: *120 ग्राम नाजायज अल्प्राजोलम के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*बिधूना,औरैया।* उ0नि0 हेमंत कुमार मय हमराह थाना बिधूना पुलिस द्वारा अभियुक्त संतोष पुत्र रामबाबू निवासी किशोर गंज थाना बिधूना जनपद औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।अभियुक्त के कब्जे से कुल 120 ग्राम नाजायज अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
[30/08, 22:07] Ram Prakash Sharma: *नाजायज शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*बिधूना,औरैया।* उ0नि0 मुकेश कुमार मय हमराही थाना बिधूना पुलिस द्वारा अभियुक्त विक्की पुत्र बनवारी लाल निवासी कीरथपुर थाना बिधूना जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद हुए हैं।
[30/08, 22:07] Ram Prakash Sharma: *नाजायज असलहे के साथ बालअपचारी गिरफ्तार*

*एरवाकटरा,औरैया।* उ0नि0 प्रवेन्द्र कुमार मय हमराह थाना एरवाकटरा पुलिस द्वारा गस्त के दौरान बालअपचारी विक्की सचिन कुमार कठेरिया पुत्र संतोष कुमार निवासी विक्रमपुर थाना एरवाकटरा जनपद औरैया को गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। इसके अलावा जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न थानों से अभियुक्तों को धारा 151 द0प्र0सं0 के अंतर्गत गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया। जनपद औरैया पुलिस द्वारा धारा 151 सीआरपीसी के तहत 04 व्यक्तियों का चालान किया गया।

About The Author

Taza Khabar