February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया29मार्च*एसडीएम के पास पहुंचा नाथ समाज लगाई गुहार*

औरैया29मार्च*एसडीएम के पास पहुंचा नाथ समाज लगाई गुहार*

औरैया29मार्च*एसडीएम के पास पहुंचा नाथ समाज लगाई गुहार*

बिधूना औरैया
बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव नूरपुर खरगपुर के नाथ समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान व लेखपाल द्वारा धनउगाही के मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
विकास खंड बिधूना की ग्राम पंचायत नूरपुर खरगपुर में नाथ समाज रहता है जो कि भूमिहीन है।भूमि आवंटन को लेकर प्रति व्यक्ति तीस हजार की मांग की जा रही है।जिसको लेकर नाथ समाज का अमला एसडीएम के पास पहुँचा और अपनी ब्यथा कही की ग्राम प्रधान मनोज कुमार शर्मा व लेखपाल सतेंद्र तिवारी द्वारा तीस हजार रूपए की मांग की जा रही है।नाथ समाज ने बताया कि मेरे पास रोज खाने कमाने के अलावा कोई साधन नहीं है।इसके बाबजूद इन लोगो द्वारा रूपये की मांग की जा रही है और रूपए लेकर आपत्रों को लाभ दिया जा रहा है।बुधवार को राजीवनाथ,ऋषिकपूर
नाथ, सनजीव नाथ, छोटेनाथ,भाऊनाथ,
श्रीकृष्ण नाथ, शंकर नाथ अजयनाथ, अनूपनाथ, रजपालनाथ,अनिलनाथ सहित अन्य समाज के लोगों ने एसडीएम से लगाई गुहार।अरे रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई

Taza Khabar