https://youtu.be/MTKN_-e3Vng
औरैया28सितम्बर*संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत*
*औरैया।* मोहल्ला गोविंद नगर निवासी पूनम 35 वर्ष पत्नी जितेंद्र कुमार दीक्षित की सोमवार की देर रात लगभग संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना मिलने पर देर रात पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। इस बीच मृतका के भाई फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बरौआ निवासी पवन कुमार ने कोतवाली पुलिस को सुबह बहन की हत्या किए जाने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त मायके पक्ष के लोगों से घटना की जानकारी ली। मृतका का पति लोडर चलाता है। इस दौरान पुलिस ने मौके से मृतका के पति जितेंद्र को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। मृतका के भाई पवन ने बताया कि उसकी बहन की शादी 13 साल पहले मोहल्ला गोविंद नगर निवासी जितेंद्र कुमार दीक्षित पुत्र सुरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। पवन ने बताया कि मेरी बहन को ससुरालीजनों आए दिन मारपीट करते थे। जहां सोमवार देर रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के एक 12 साल की बेटी भी है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला की मौत के मामले में परिजनों की ओर से हत्या करने का आरोप लगाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई थी।
More Stories
हरिद्वार 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार में गरजी पहाड़ी महासभा: धरने पर बैठे लोग,
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या: