औरैया28सितम्बर*खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन गपचरियापुर में हुआ*
*सहायल,औरैया।* युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग औरैया के तत्वाधान में वर्ष 2021-22 में विकास खण्ड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सहार विकास खंड के जूनियर हाई स्कूल गपचरियापुर के मैदान में आयोजित किया गया। उक्त खेलकूद प्रतियोगिताओ में एथलेटिक्स वालीवाल, कबड्डी, भारोत्तोलन एवं कुश्ती की स्पर्धाएं आयोजित की गई।
खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड सहार द्वारा फीता काट कर किया गया एवं खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र से आये खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के खेल में विशेष रुचि रखना अति आवश्यक है। खेलकूद प्रतियोगित मे बालिका वर्ग में 100 मी दौड़ अनन्या मोहिनी, कुमकुम, बालक बर्ग में 100 मी दौड़ अनुरुद्ध जितेंद्र रिशु, 1500 मी दौड़ सुमित यादव हरिओम अश्वनी आदि ने स्थान बनाया । विजई खिलाड़ियों को खण्ड विकास अधिकारी सहार द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बिकास खंड सहार आशुतोष मिश्रा द्वारा किया गया।
[28/09, 8:04 PM] Ram Prakash Sharma: *जल भराव से जीना दूभर*
*दिबियापुर*।दिबियापुर के औरैया रोड पर टीवीएस एजेंसी के पीछे स्थित उपाध्याय नगर के आवासीय क्षेत्र में लगातार गत 2 माह से गंदा पानी एक बड़े क्षेत्र में भरा हुआ है, जिसमे ढ़ेर सारे सर्प तथा जहरीले जीव पनप चुके है,जिससे आये दिन लोगो के घरों में सर्प घुसते है तथा लोगो को अपने घर जाने में लगातार उस गन्दे पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिसके संबंध में कई बार सक्षम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, परंतु शायद यहाँ पर किसी दुर्घटना का इंतज़ार किया जा रहा है। मोहल्ले के निवासी प्रमोद,सोनी,सोमेश,नीलू,विजय शर्मा, नरेन्द्र, पिंटू , अतुल ,राजीव, टिंकू यादव, अनुराग तिवारी, प्रेम कुमार, कमल,रामू पाल आदि निवासियों ने कहा कि अगर समस्या का निदान न हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
[28/09, 9:26 PM] Ram Prakash Sharma: *नाजायज शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*11 शांतिभंग में हुई कार्यवाही*
*औरैया।* थाना अजीतमल के उ0नि0 मनीष कुमार द्वारा अभियुक्त उत्तम सिंह पुत्र सौकी लाल निवासी भिखेपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी नाजायज बरामद हुये । वही जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न थानों से 11 अभियुक्तों को धारा 151 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
[28/09, 9:26 PM] Ram Prakash Sharma: *भाजयुमो की दिबियापुर मंडल की टीम का हुआ गठन*
*दिबियापुर ,औरैया ।* भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जनपद औरैया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन करने उपरांत मंडल स्तर पर विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन विस्तार में पूरे जनपद का ध्यान रखते हुए सभी वर्गों को मंडल टीम में समाहित करने का प्रयास किया भाजयुमो जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिबियापुर ने निम्नांकित मंडल पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें 203 दिबियापुर विधानसभा के दिबियापुर मंडल में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 21 सदस्यीय टीम में कुल 18 पदाधिकारियों जिम्मेदारी दी है। जिसमें मंडल उपाध्यक्ष डॉ० अवनीत तिवारी, लकी पंडित, अंकित दुबे, विकास राजपूत, मंडल महामंत्री राजा भदौरिया, मंडल मंत्री पुष्पराज, मनोज नायक, मोहित गुप्ता, जसवंत सिंह राजपूत, मंडल कोषाध्यक्ष हर्ष मिश्रा, मंडल कार्यालय प्रभारी सुनील राजपूत, मंडल मीडिया प्रभारी पंकज राठौर, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र तोमर, मंडल कार्यसमिति सदस्य आशुतोष पाल, रजपाल कठेरिया, अवनीश राठौर, आशू सविता आदि भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी आप सभी को नवीन दायित्व की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी की ऊर्जा, प्रतिभा एवं निष्ठा निश्चित रूप से संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। सभी मंडल पदाधिकारियों को स्वर्णिम कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। मंडल अध्यक्ष ने सभी मंडल पदाधिकारियों से संगठन के कार्यों में गति प्रदान करने के लिए सभी से धरातल पर काम करने की अपेक्षा की और 2022 विधानसभा चुनाव में दिबियापुर मंडल से विजय पताका फहराते हुए संगठन मजबूती की सभी से अपील की। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा अमित तिवारी उर्फ के द्वारा दी गई।
More Stories
पूर्णिया बिहार21जून25* 104 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को ₹3 लाख नगद के साथ किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ21जून25*शादी से पहले “लड़कियों की नौकरी” बन रही है मुसीबत का सबब।* 🙏
पूर्णिया बिहार 21 जून 25*11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्यावहार न्यायालय में सत्र न्यायाधीश की अगुवाई में मनाया गया