औरैया28सितम्बर*सरकार आपके द्वार के तहत ग्राम पंचायत गूरा में लगा शिविर*
*सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*
*बिधूना,औरैया।* सरकार आपके द्वार के अंतर्गत विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत गूरा में मंगलवार को आयोजित शिविर में लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी बताई गई।
इस मौके पर प्रधान शालिनी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना उज्जवला योजना किसान सम्मान निधि आयुष्मान भारत जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग को किसी न किसी माध्यम से लाभान्वित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जाने के साथ विश्व पटल पर भारत का माथा ऊंचा हुआ है। इस मौके पर लोगों के राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड शौचालय आवास योजना वृद्धा विधवा , विकलांग पेंशन के लिए पंजीकरण भी गये। इस शिविर में धर्मेंद्र सिंह सेंगर , आशा बहू इटानी देवी , आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुभाषिनी देवी , रोजगार सेवक अनुज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
More Stories
मथुरा 22अक्टूबर 26*15 नवंबर को निकलेगी कुबलियापीड हाथी वध महोत्सव की शोभायात्रा
मथुरा 22 अक्टूबर 26*79 वें निरंकारी संत समागम के लिए ब्रज से रवाना हुए भक्त
लखनऊ22 अक्टूबर 26*गन्ना संस्थान के गेट पर किसान नेता राकेश टिकैत समर्थकों के साथ धरने पर बैठे।