औरैया28सितम्बर*छात्र सभा पर्यावरण संरक्षण के प्रति है संकल्पित- नकुल*
आज सपा छात्र सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने छात्र जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्थानीय तिलक महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव नकुल राजावत थे उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी सदैव छात्रों के हितों का ध्यान रखती है चाहे लैपटॉप बांटना या कन्या विद्याधन या कई ऐसी योजनाएं जो समाजवादी सरकार में कार्यरत थी इसका सीधा उदाहरण है तथा वर्तमान सरकार की नीतियां छात्र विरोधी हैं, वहीं मौजूद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया ने छात्र सभा के पदाधिकारियों को एकजुट होकर छात्रों की समस्या का समाधान करने के लिए प्रेरित किया छात्र सभा जिला अध्यक्ष राजा तिवारी ने छात्र हितों के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति भी संकल्पित रहने की कसम खाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अरविंद कठेरिया जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, शिवम देवराज सक्सेना ,शिवध्यान दिवाकर, आर्यन मिश्रा सुखबीर कठेरिया ,तरुण ठाकुर,अमन चौबे, अरुण ठाकुर,घनश्याम यादव, हिमांशु पाल व मीडिया प्रभारी अमित यादव सहित एनसीसी के जवान और कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
हरिद्वार 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार में गरजी पहाड़ी महासभा: धरने पर बैठे लोग,
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या: