औरैया28नवम्बर*भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को सरकार की गिनाई उपलब्धियां*
*बिधूना,औरैया।* भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बिधूना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ ही आम महिलाओं को भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दिए जाने के साथ उन्हें कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक रूप से वैक्सीनेशन कराने के प्रति भी जागरूक किया गया।
बिधूना विधानसभा क्षेत्र के बिधूना नगर समेत आसपास के कई गांवों में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू चौहान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चलाकर जनता का भला किया है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना शौचालय योजना आयुष्मान भारत योजना किसान सम्मान निधि योजना साथ ही महिलाओं को उज्जवला योजना देकर लाभान्वित किया है साथ ही केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर में धारा 370 हटाने के साथ तीन तलाक कानून राम मंदिर मुद्दा हल करवा कर जनता का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ सभी महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वह कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराने के प्रति जागरूक करने के साथ प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बनाने में योगदान दें। इस अभियान में निर्मला चौहान सुलोचना प्रजापति सविता राजावत प्रेमलता मयंक यादव नीलकमल अर्पित सिंह आदि प्रमुख भाजपा नेता शामिल रहे।

More Stories
कौशाम्बी, 30 अगस्त 2026*जन्माष्टमी मेले को लेकर कौशाम्बी पुलिस-प्रशासन अलर्ट,
मथुरा 30 अगस्त 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त/गांजा तस्कर को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा30अगस्त26* हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे एक बाल अभिचारि सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार