February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया28जुलाई*निरीक्षण रिपोर्ट आते ही अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन काटने के दिए निर्देश*

औरैया28जुलाई*निरीक्षण रिपोर्ट आते ही अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन काटने के दिए निर्देश*

औरैया28जुलाई*निरीक्षण रिपोर्ट आते ही अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन काटने के दिए निर्देश*

*शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाए जाने के लिए बच्चों को हर विषय की दी जाये जानकारी*

*औरैया 27 जुलाई 2022*- जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होते ही विद्यालय में अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन काटने तथा शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के मिलने वाला मध्यान भोजन (मिड डे मील) की गुणवत्ता तथा मात्रा में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जहां भी मिड डे मील में कमी पाई गई, उसको आगाह करते हुए चेतावनी दी की पुनरावृत्ति होने पर किसी प्रकार से बख्श़ा नहीं जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट में पीने के पानी, हाथ धोने के लिए लगे नल में टोंटी आदि ना पाए जाने की जानकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पानी की बर्बादी ना होने पाए और संबंधित विद्यालय नल की टोटी आदि टूटने/ खराब होने पर तत्काल लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाया जाए, जिससे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा अच्छी हो, जिससे वह आगे चलकर अच्छे-अच्छे विद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर आगे बढ़ सके। बच्चों की शिक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को पुस्तकें ड्रेस आदि समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाए।
गौ आश्रय स्थलों पर चारा की कमी तथा साफ-सफाई पर्याप्त ना पाए जाने वाले स्थलों के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने स्तर से सतत निरीक्षण किया जाए। जिससे किसी भी गौशाला पर गोवंश को चारा, पानी आदि की समस्या न होने पाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निरीक्षण किए जाएंगे और यदि पुनः उसी स्थान पर कोई गड़बड़ी पाई जाएगी तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने मनरेगा कार्यो को आमजन की उपयोगिता के अनुरूप नियमानुसार कराए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य किए जाएं वह मानक और गुणवत्ता परक हों, किसी प्रकार की गड़बड़ी/अनियमितता दृष्टिगत होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जॉब कार्ड धारकों से कार्य कराने तथा उनका भुगतान आदि समय से करने के भी निर्देश दिए।

Taza Khabar