औरैया24मार्च24*शिक्षकों के तीन दिवसीय पावर एंजिल प्रशिक्षण का हुआ समापन*
*औरैया।* नगर स्थित ब्लाॅक संसाधन केंद्र के सभागार में ब्लाॅक के समस्त पूर्व माध्यमिक व कम्पोजिट स्कूलों के एक-एक शिक्षकों के पावर एंजिल का प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में विशेषकर महिला शिक्षकों की प्रतिभागिता अधिक रही। प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण करते हुए एसआरजी सुभाष रंजन दुबे ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों एवं ज्ञान से विद्यालय स्तर पर लागू करने व छात्राओं को उनके अधिकारों का बोध कराने की बात कही व बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
प्रशिक्षक नेहा दुबे ने कहा कि शिक्षक इस बात पर विशेष ध्यान दें कि बच्चे नियमित विद्यालय आएं। इसके लिए रुचिपूर्ण गतिविधि से बच्चों को जोड़े रखें। बच्चों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक व संवेगात्मक विकास पर बल देना चाहिए, क्योंकि भविष्य में बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना है। ऐसे में उन्हें अभी से तैयार करें। प्रशिक्षक अरुण कुमार ने स्वच्छता के महत्त्व के बारे में कहा कि बच्चों के शौच के उपरांत 20 सेकेंड हाथ धुलाए, रसोईयों के व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी ध्यान दें। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व घर पर भी बच्चों को व स्वजनों को सफाई के लिए प्रेरित करना चाहिए। ट्रेनिंग कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के तौर पर यूनिसेफ की ओर ये आये अविनाश कुमार ने भी शिक्षकों को संबोधित किया।खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बालिकाओं को पावर एंजिल सशक्तिकरण की ट्रेनिंग दी जानी है, जिसके तहत उनकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत पहले जिले की महिला शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है, जो अपने-अपने विद्यालयों की बालिकाओं को ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाएंगी, जिन विद्यालयों में महिला शिक्षक नहीं हैं उनसे पुरुष शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। इस दौरान वंदना चतुर्वेदी, सपना दुबे, अनुपम कुशवाहा, सत्यम दुबे, पूनम कुमारी, आँचल, नेहा दीक्षित सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष