औरैया24नवम्बर2022*यातायात जनजागरूकता अभियान जगह-जगह चलाया गया*
*सड़क सुरक्षा का रखो ध्यान ट्रैफिक नियमों का करो सम्मान*
*औरैया।* गुरुवार को यातायात माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चारू निगम के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टॉप औरैया में यातायात जागरूकता कार्यक्रम कराया गया जिसमें बस स्टॉप औरैया के चालक/परिचालक को यातायात प्रभारी डॉ के0के0 मिश्र ने बताया कि रोडवेज बस चलाते समय उचित दूरी बनाए रखें, सवारिया खाली स्थान देखकर बायी ओर उतारे तथा पीटीओ रिहाना बानो ने बताया कि गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें बस पर रिफ्लेक्टर का उपयोग जरूर करें।
इस मौके पर आर एस चौधरी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस स्टॉप औरैया आर यन दुबे इत्यादि लोग मौजूद रहे। उधर सिंहवाहिनी महाविद्यालय अजीतमल में टी आई देवेंद्र शर्मा द्वारा बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर व बच्चे मौजूद रहे। टीएसआई दिनेश सिंह द्वारा मंडी समिति दिबियापुर में जाकर मंडी समिति आए वाहनों, ट्रैक्टर, पिकअप, लोडर आदि वाहनो के चालको को यातायात नियमों/ संकेतों की विस्तृत जानकारी दी गई कि ट्रैक्टर ट्राली पर सवारियां नहीं भरेंगे तथा ट्रैक्टरों /पिकअप लोडर पर रिफ्लेक्टर लगाएंगे, साथ ही साथ पंपलेट वितरण किए गए। मंडी समिति के व्यापारी गण व चालक एवं टीएसआई दिनेश सिंह, एचसी टीपी राजेश सिंह व हो0गा0 आशुतोष पांडे इत्यादि लोग मौजूद रहे। अन्य यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात माह सड़क सुरक्षा जागरूकता के बारे मे समझाते हुए नियमों का पालन कराया गया व पंपलेट वितरित किए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालो का चालान किया गया।

More Stories
मथुरा7म 26 *थाना सुरीर के अंतर्गत हुई डकैती काण्ड का मथुरा पुलिस ने किया खुलासा
पूर्णिया8मई26*अपर समाहर्ता के आदेश से चेन्नई पहुंची पूर्णिया की मुस्कान, अर्णव बना वी.एस. अर्जुन
लखनऊ8मई26*यूपी में हर महीने 10 तारीख तक आएगा बिजली बिल, बदला स्मार्ट मीटर सिस्टम;