May 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरें

औरैया24नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरें

[24/11, 19:24] Ram Prakash Sharma: *आपदा प्रबंधन के तहत लेखपालों व कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण*

*औरैया 24 नवंबर 2022*- जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व एनडीआरएफ गाजियाबाद टीम के संयुक्त प्रयास से ग्राम सिकरोडी तहसील अजीतमल में आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम का आयोजन एनडीआरएफ सब इन्स्पेक्टर विजय कुमार एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त लेखपालों व अन्य कर्मचारियों ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उपायों के वारे में जानकारी ली तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओ से बचाव के लिए उपयोगी तकनीक का प्रशिक्षण लिया। ताकि इमरजेंसी के समय स्वयं एवं अन्य नागरिकों को बचाकर जान–माल की सुरक्षा की जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार हरीशचंद्र ने किया गया। उक्त कार्यक्रम में नायाब तहसीलदार स्काउट प्रशिक्षण आयुक्त,आपदा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
[24/11, 19:29] Ram Prakash Sharma: *जिला उद्योग बंधु की बैठक 30 नवंबर को*

*औरैया 24 नवंबर 2022*-जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र अधिकारी उत्कर्ष चन्द्र ने बताया है कि जिला उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 30 नवंबर को मध्याह्न 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुख्यालय ककोर में आयोजित की जाएगी। सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि अपने विभाग की प्रगति के साथ बैठक में समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा।
[24/11, 19:37] Ram Prakash Sharma: *होंडा सिटी कार की नीलामी 25 नवंबर को*

*औरैया 24 नवंबर 2022-* अध्यक्ष, नीलामी समिति/अपर जनपद न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट, जनपद न्यायालय मनराज सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद न्यायाधीश के प्रयोग के लिए राजकीय वाहन संख्या यूपी 70 एजी 0606 होंडा सिटी कार की नीलामी 25 नवंबर 2022 को सायं 4:30 बजे न्यायालय परिसर में नीलामी समिति की उपस्थिति एवं देखरेख में संपन्न होगी। साथ ही उन्होंने अवगत कराया है कि नीलामी में सम्मिलित होने वाले व्यक्ति नीलामी में बोली बोलने के लिए रुपए पांच हजार जमानत के रूप में कार्यालय नजारत जजी में जमा करेंगे, तत्पश्चात ही वे नीलामी में भाग लेने के लिए सक्षम होंगे। नीलामी संपन्न होने तथा मान्य होने पर नीलामी की संपूर्ण धनराशि एकमुश्त तत्काल कार्यालय केंद्रीय नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय में जमा करनी होगी। नीलामी की अंतिम बोली का निर्णय माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा किया जाएगा।
[24/11, 19:42] Ram Prakash Sharma: *डीएम की अध्यक्षता में चुनाव संबंधी आवश्यक बैठक 25 को*

*औरैया 24 नवंबर 2022*- जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दिनांक 25 नवंबर 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे तिलक डिग्री कॉलेज के सभागार में निर्वाचन संबंधी आवश्यक बैठक आहूत की जाएगी, जिसमें जनपद के समस्त प्राचार्य/प्रधानाचार्य की उपस्थिति अनिवार्य है।उक्त जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने देते हुए बताया कि बैठक में उपरोक्त उच्च शिक्षा/माध्यमिक शिक्षा के प्राचार्य/प्रधानाचार्य द्वारा 1 जनवरी 2023 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं की संख्या चाही गई है। अतः समस्त प्राचार्य/प्रधानाचार्य बैठक में समय से उपस्थित होने का कष्ट करें।