औरैया24नवम्बर*वैवाहिक विवादों के निस्तारण को 22 जनवरी को लगेगी लोक अदालत
*औरैया।* राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 22 जनवरी 2022 को वैवाहिक विवादों से संबंधित वादों के सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिए पति पत्नी या उसके रिश्तेदार दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय औरैया में अपना प्रार्थना पत्र में दे सकते हैं। उक्त प्रार्थना पत्र में प्रार्थी प्रार्थिनी विपक्षी का भी नाम वह अपना नाम पता फोन नंबर भी दर्ज करें। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिवाकर कुमार की जारी विज्ञप्ति के आधार पर अधिवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी जिला बार एसोसिएशन के कमलेश कुमार ने देते हुए बताया है किविपक्षी को नोटिस भेजकर उक्त लोक अदालत में बुलाया जाएगा और सुलह समझौते के माध्यम से वाद-विवादों का निस्तारण किया जाएगा। वही राज्य सरकार एवं न्यायपालिका में लोक अदालत मैं निस्तारित होने वाले अधिक से अधिक वादों को एकत्र कर निस्तारण किया जाता है जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प