March 28, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24नवम्बर*मंडल में सपा की 2022 में ऐतिहासिक जीत होगी- पूर्व सांसद राजाराम पाल*

औरैया24नवम्बर*मंडल में सपा की 2022 में ऐतिहासिक जीत होगी- पूर्व सांसद राजाराम पाल*

औरैया24नवम्बर*मंडल में सपा की 2022 में ऐतिहासिक जीत होगी- पूर्व सांसद राजाराम पाल*

*प्रथमवार जनपद आगमन पर सांसद राजाराम पाल का गर्मजोशी से हुआ स्वागत*

*औरैया।* कांग्रेस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल एवं पूर्व सांसद रही फूलन देवी की बहन रुकमणी देवी निषाद का प्रथम बार औरैया आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक पल्लवी पाल ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजाराम पाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मंडल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करायेगी।
समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री पल्लवी पाल के संयोजकत्व में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव रुकमणी देवी निषाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी खड़ा नहीं हो पा रही है। उन्होंने 20 वर्ष तक बहुजन समाज पार्टी में काम किया है। तथा मंडल अध्यक्ष रहे। उनके पास सामाजिक व राजनैतिक ताकत है। उनकी ताकत बेकार जा रही थी। संविधान, लोकतंत्र , आरक्षण, किसान, नौजवान व दलितों-पिछड़ों बचाने के लिए वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में केवल समाजवादी पार्टी ही संघर्ष कर रही है। बाल गोपाल एक हो जाएं तो बहुत बड़ा परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि केवल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही जनता की आशा की किरण हैं। यदि दलित और पिछड़े एक हो जाएं तो पार्टी का बहुत बड़ा परसेप्शन हो जाएगा। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा को धकेलना नहीं पड़ेगा, क्योंकि पूरे मंडल में सभी दलित व पिछड़े सभी मतभेद भुलाकर एक साथ आ रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा कि मंडल में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करायेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, ओम प्रकाश ओझा, आछेलाल पाल, वारेलाल पाल , राम सिंह यादव , अवधेश भदौरिया, प्रभाकर पांडे, अकील अहमद पट्टा, सियाराम पाल , शिव सिंह पाल , रचना सिंह , सुमन दिवाकर , धर्मेंद्र यादव, राम शंकर निषाद , धीरेंद्र दोहरे, रामसनेही पाल, डॉ नवल किशोर शाक्य , हाफिज सत्तार , श्याम बाबू यादव , रामपाल यादव, महेश कठेरिया, शैलेंद्र अंबेडकर, तेहराज सिंह, पूती यादव, सर्वेश गौतम, रविंद्र पाल, हिमांशु पाल, भानु शर्मा, अनुज यादव, मुकेश शर्मा, वीरेंद्र राजपूत, सत्यदेव सिंह, प्रमोद यादव, पिंटू भारती, देवा पाल , अजय यादव , दीपू यादव, ओम जी यादव, राहुल सविता, रामसिंह पाल, अवधेश शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव आदि लोग शामिल रहे। इसके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता केसराम पाल ने की , तथा सफल संचालन सपा महासचिव ओम प्रकाश ओझा ने किया।

About The Author

Taza Khabar