औरैया24नवम्बर*जब भी सत्ता में भाजपा आई महंगाई चरम पर पहुंची :सरिता दोहरे।*
औरैया/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को महंगाई भगाओ-भाजपा हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा कांग्रेस नेत्री सरिता दोहरे, सचिव: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पदयात्रा एवं नुक्कड़ सभा के माध्यम से किया गया! कांग्रेसियों ने जनता को टमाटर आलू बांटे और उनका महंगाई की तरफ ध्यान आकर्षित कराया।
कांग्रेस नेत्री सरिता दोहरे ने कहा कि आज आलू टमाटर जो गरीबों का भोजन हुआ करता है आज उनको वह भी नसीब नहीं हो रहा है दोनों के दाम आसमान छू रहे जो टमाटर और आलू ₹-5 और ₹-10 बिका करते थे आज ₹-50 किलो टमाटर बिक रहा है और ₹-40 किलो आलू बिक रहा है सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल करने वाला तेल ₹-250 लीटर बिक रहा है ईंधन के लिए गैस सिलेंडर हजार रुपए मिल रहा है गरीब जनता महंगाई की वजह से दाने-दाने को मोहताज है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है हमारा नारा है भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ इतिहास गवाह है जब जब भाजपा सरकार आई है तब तक महंगाई चरम सीमा पर पहुंची है! इस मौके पर शैलेंद्र प्रजापति, मनोज कुमार पाल, रानू दुबे, रेशमा बेगम, इंदर सिंह, शिव शंकर लाल दुबे, विवेक अग्निहोत्री, शरद अग्रवाल, निखिल सिंह, पंकज चौधरी, वंदना चौधरी, सहित एक सैकड़ों कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे
इससे पहले पदयात्रा जालौन चौराहा सुभाष चौक आदि प्रमुख मार्गों पर होते निकली।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!