July 5, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24अगस्त2021*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की क्राइम रिपोर्ट

औरैया24अगस्त2021*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की क्राइम रिपोर्ट

[24/08, 1:17 PM] Ram Prakash Sharma: *पत्रकार के बेटे पर हुए प्राण घातक हमले में मुकदमा दर्ज*

*हमलावरों को पुलिस कई घंटे बीतने के बाद भी नहीं कर पाई गिरफ्तार*

*कंचौसी,औरैया।* दैनिक सत्ता एक्सप्रेस के पत्रकार ब्रजेश बाथम के पुत्र मनीष बाथम पर हुए प्राण घातक हमले में थाना दिबियापुर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा अवश्य कर लिया है। हमलावरों द्वारा मुकदमा वापस न लेने पर पत्रकार के पूरे परिवार को तबाह व जान से मारने की घर जाकर धमकियां दी जा रही है।हमलावर कंचौसी कस्बे में खुलेआम घूम रहे है। हमलावरों के इतने हौंसले बुलंद है,कि पीड़ित पत्रकार के परिवार को जीने नही दे रहे है। कंचौसी चौकी पुलिस पत्रकार के परिवार की सुरक्षा में विफल दिख रही है। पल भर में मौका देखते ही हमलावर पत्रकार व उसके परिवार को धमकाने व मुकदमा वापस लेने का दवाव बना रहे है। अभी तक खुलेआम घूम रहे हमलावरों को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है। कंचौसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचंद्र पोरवाल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ सुरक्षित नही है।आम जन मानस का क्या होगा? कंचौसी कस्बा के पत्रकार ब्रजेश बाथम एक वरिष्ठ पत्रकार है,उन्होंने हमेशा जन मानस के कल्याण के लिए कार्य किये है, उन्होंने कहा कि हमलावर खुलेआम घूम रहे है,और पुलिस मूकदर्शक व तमाशबीन बनी हुई है।समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ० सुभाष गुप्ता ने पत्रकार परिवार पर हुए हमले की घोर निंदा की , और पीड़ित परिवार से मिलकर कहा कि सपा की सरकार बनने पर पूरे प्रदेश के पत्रकारों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी , और उनके सम्मान पर कभी भी आंच नही आने दी जाएगी। उन्होंने साफतौर पर कहा कि पत्रकार परिवार पर हमला करने वाले हमलावर आखिर पुलिस उनको अभी तक गिरफ्तार क्यों नही कर पाई।
समाजवादी व्यापार सभा कानपुर मंडल सचिव शिवम टोनू यादव ने पीड़ित पत्रकार के घर जाकर देखा तो पूरा परिवार भयग्रस्त था। पत्रकार परिवार ने बताया हमलावर लगातार पूरे परिवार को खत्म करने की धमकियाँ दे रहे हैं। हमलावरों का कहना है कि अगर दर्ज मुकदमा वापस नही लिया तो ऐसी तबाही करूंगा कि परिवार का कुनबा नही बचेगा।उन्होंने साफ कहा कि कंचौसी पुलिस की निष्क्रियता साफतौर पर झलक रही है।कहा कि हमलावर कस्बे में ही खुले आम घूम रहे है।पीड़ित परिवार को संगीन अपराधों में फंसाने की भी धमकियां भी मिल रही है।औरैया पुलिस अधीक्षक को तत्काल हमलावरों को गिरफ्तार करवाना चाहिए।अगर गिरफ्तारी नही की गई तो सपा व्यापार सभा पुलिस अधीक्षक के दरबार मे धरना पर बैठ जाएगा। सपा व्यापार सभा के सक्रिय कार्यकर्ता सत्य नारायण दुबे , बब्लू पंडित ने साफ तौर पर कहा कि पत्रकार पर हमले के मामले में पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेऔर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये।
[24/08, 1:54 PM] Ram Prakash Sharma: *आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पोषाहार वितरण में धांधली*

*जल्द कार्यवाही न होने पर समूह की महिलाएं करेंगी धरना प्रदर्शन*

*बिधूना,औरैया।* तिलकपुर सरमेढी की आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पोषाहार वितरण में धांधली किए जाने की प्रधान समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जल्द जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग करते हुए कार्यवाही न होने पर इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू करने की भी चेतावनी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड अछल्दा की ग्राम पंचायत तिलकपुर सरमेढी की प्रधान सोमवती दिवाकर व महिला स्वयं सहायता समूह की राजकुमारी माया देवी देवी सिया रानी , मिथिलेश , शशि , विनीता देवी , कांति देवी , रीता देवी , मीना , राज कुमारी , रेशमा देवी , रामसखी व किरन देवी आदि महिलाओं ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी औरैया को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी ग्राम पंचायत का आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय में स्थित है। इसके बावजूद कार्यकत्री रेखा देवी पत्नी दयाशंकर द्वारा बच्चों व धात्री महिलाओं के लिए मिलने वाले पोषाहार को नियम कानून को ठेंगा दिखाते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पर ना रखकर उसे अपने घर में रखा जाता है , साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पोषाहार वितरण में भारी कटौती कर आधा पोषाहार ही वितरित किया जाता है।शिकायतकर्ता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पारदर्शी ढंग से पोषाहार वितरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है , लेकिन इसके बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह को इस वितरण से दरकिनार कर मनमाने तरीके से पोषाहार वितरण में धांधली की जा रही है। शिकायतकर्ता महिलाओं ने जल्द मामले की जांच कर कार्यवाही न होने पर इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू करने की भी चेतावनी दी है।
[24/08, 1:54 PM] Ram Prakash Sharma: *दीपू सिंह राजावत यादव बिरादरी में पैठ बनाने में जुटे*

*प्रसपा भाजपा गठबंधन की चर्चा कहीं प्रसपा के पाले में न आ जाए बिधूना सीट लग रहे कयास*

*सपा के मजबूत गढ में क्या इस बार भाजपा बचा पाएगी अपनी साख*

*बिधूना,औरैया।* बिधूना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह की जनसंपर्क की गतिविधियां जोर पकड़ने के साथ खासकर यादव बिरादरी में सक्रिय पैठ बनाने की उनकी कवायद बिधूना विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। हवा में तैर रही चर्चाओं के मुताबिक भाजपा प्रसपा के चुनावी गठबंधन के कयास भी लगाए जा रहे हैं ऐसे में राजनीति का बारीकी से परख करने वालों का मानना है कि कहीं बिधूना विधानसभा सीट चुनावी गठबंधन में प्रसपा के पाले में चली गई तो प्रसपा भी किसी मजबूत प्रत्याशी को ही अपना उम्मीदवार बनाएगी। क्षेत्र में काफी छन छन कर आ रही चर्चाओं में जो सामने निकल कर आ रहा है उसके मुताबिक यदि प्रसपा के पाले में यह सीट गई तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह की दावेदारी भी हो सकती है हालांकि प्रसपा नेता पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एल एस भी इस क्षेत्र से सक्रिय उम्मीदवारों में गिने जाते हैं और वह भी रात दिन एक करके जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। वैसे जिस तरह से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह का जनसंपर्क अभियान अपने स्वजातीय लोगों के साथ ही खासकर यादव बिरादरी की तरफ अधिक दिख रहा है उससे तो इस क्षेत्र के बुद्धिजीवी दीपू सिंह को प्रसपा प्रत्याशी के रूप में देख रहे हैं। हालांकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह द्वारा अभी तक किसी भी राजनीतिक दल से अपने प्रत्याशिता की बात को सार्वजनिक नहीं किया गया है। भविष्य में वह किस दल से चुनाव लड़ेंगे चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे यह भी कह पाना कठिन है , लेकिन जिस तरह से बिधूना विधानसभा क्षेत्र में उनका जनसंपर्क अभियान तेज है , उससे तो निश्चित रूप से यह तय माना जा रहा है कि वह चुनाव तो लड़ेंगे , लड़े चाहे जिस दल से। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के जनसंपर्क अभियान से बिधूना विधानसभा क्षेत्र की शिवपाल सिंह यादव समर्थक यादव बिरादरी खुलकर दीपू सिंह को भरोसा देती दिख रही है। ऐसे में दीपू सिंह के जनसंपर्क अभियान की गतिविधियों को प्रत्याशिता के रूप में लोग अधिक मजबूत मानकर चल रहे हैं। हालांकि बिधूना विधानसभा क्षेत्र सपा का मजबूत गढ़ माना जाता है पिछली भाजपा लहर में हुए चुनाव में भी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विनय शाक्य काफी मशक्कत करने के बाद 4 से 5 हजार मतों के बीच ही सपा प्रत्याशी को पराजित कर सके थे , लेकिन इस बार तो क्षेत्र के राजनैतिक हालात और भी अधिक बदले हुए नजर आ रहे हैं ऐसे में किस की चुनावी डगर आसान होगी यह भविष्य के गर्भ में है।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.