गाजियाबाद2अगस्त25*ड्रोन मैन का शोर मचाकर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा……*
गाजियाबाद। डासना की उस्मान कॉलोनी में लोगों ने शुक्रवार को एक युवक को सड़क पर घूमते हुए पकड़ लिया। लोगों ने उसे ड्रोन मैन कहकर शोर मचाया कि उसके तीन अन्य साथी ग्रामीणों को देखकर भाग गए। इसके बाद लोगों ने पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों युवक की पिटाई कर वीडियो वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची वेवसिटी थाना पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त कराया।
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जांच में युवक की पहचान पिंकी सिंह (32) निवासी गांव त्यौड़ी थाना पहासू जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पेड़ से बंधे युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया है। पहासू थाना पुलिस व युवक के परिजनों को बुलाया गया है।
उन्होंने बताया कि पिंकी कुमार सुल्फा और भांग का नशा करता है। जिससे उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। चार दिन पूर्व वह अपने घर से निकला था। रास्ते में भांग पीता हुआ डासना पहुंच गया जहां लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। थाने पहुंचे परिजनों ने पिटाई करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर वायरल वीडियो से लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कानपुर नगर23मई26*काकादेव थाना अंतर्गत शास्त्री नगर क्षेत्र में सुतली बम से हमला, युवक हुआ घायल*
लखनऊ23मई26**शिक्षामित्रों को एक और सौगात मिल सकती है*
कोटा23मई26*राजस्थान के कोटा में सिस्टम की लापरवाही ने एक और जान ले ली