औरैया23अगस्त24*जिलाधिकारी ने ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक वाहय निरीक्षण*
यूपी आजतक फफूंद से ओम कैलाश राजपूत पत्रकार
औरैया।* जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक वाहय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधितों को निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मियों की निर्धारित समय के अनुरूप ड्यूटी सुनिश्चित की जाये जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई शिथिलता/लापरवाही दृष्टिगत न हो साथ ही सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का संचालन देखते हुए निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से 24 घण्टे संचालित रखा जाए जिससे आने जाने वालों की गतिविधि कैमरे में कैद हो। उन्होंने सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस आरक्षियों को निर्देशित किया कि अपनी-अपनी ड्यूटी पर निर्धारित समय के अनुरूप मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर की साफ-सफाई को दुरूस्त रखा जाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर हरिश्चंद्र सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
More Stories
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*
शामली 24 अक्टूबर 2026* किसान नेता तरुण गर्ग को भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक में मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी,,,
कौशाम्बी 24 अक्टूबर 26*राजा भैया की बेती कुंडा कोठी में 17 नवंबर से 4 दिन होगा भव्य राम कथा का आयोजन*